Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही

Published

on

थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

निजात अभियान को ध्यान में रखते हुए थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही से किया गया अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 01 किलो 900 ग्राम गांजा कीमती 19000 रुपए किया गया जप्त।

नाम आरोपी – विजेंद्र कुमार भारद्वाज पिता काशीराम उम्र 32 निवासी ग्राम बोड़सरा थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अघीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘‘निजात‘‘ के दौरान दिनांक 21.01.2024 को थाना सिविल लाईन एवम एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही में जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि महाराणा प्रताप चौक ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति सफेद रंग झोला में गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक तलास कर रहा है कि सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने दिये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवम एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू द्वारा संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री कर रहा था जिनको घेराबंदी कर तलाशी लेने पर उसके पास में 1 किलो 900 ग्राम गांजा मिला जिसकी कीमती करीबन 19000 रुपये प्राप्त हुआ। उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम विजेंद्र कुमार भारद्वाज पिता काशीराम उम्र 32 निवासी ग्राम बोड़सरा थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया। आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

यह भी पढ़ें   48 घंटे में ED के बड़े एक्शन, दिल्ली, कोलकाता, रायपुर.तक मचा हड़कंप,

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Road Safety World Series 2022: स्टेडियम जाकर देखना चाहते हैं क्रिकेट मैच तो यहां मिलेगी बस!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मे छा गए जादूगर ज्ञानेन्द्र भार्गव, जादू शो मे उमड़ रही भारी भीड़...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शुक्रवार शाम से रायपुर में लॉकडाउन लगाने की खबर अफवाह
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending