छत्तीसगढ़
बिलासपुर भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भारतीय सेना में जाना हर युवा का सपना : कलेक्टर
400 से ज्यादा युवा हुए शामिल
कार्यशाला में तैयारियों के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी
बिलासपुर, 24 जनवरी 2024/भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर की भर्ती में संभाग के युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में किया गया। यह कार्यशाला जिला प्रशासन, सैनिक कल्याण बोर्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यशाला में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, महाविद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों सहित अन्य युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। भारतीय सेना के लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष के युवाओं को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाईन पंजीयन करने यह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 400 से ज्यादा युवा शामिल हुए।
कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने कहा कि भारतीय सेना में जाना हर युवा का सपना होता है। देश सेवा करना बड़े गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला निश्चित रूप से युवाओं के लिए उपयोगी होगी। सेना में युवाओं की सहभागिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अब सेना में भर्ती का प्रारूप बदल गया है। पहले शारीरिक परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा होती थीं, लेकिन अब लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शारीरिक परीक्षा होती है। उन्होंने युवाओं को आईक्यू बढ़ाने पर जोर दिया।
परीक्षा के पैटर्न को समझते हुए अपनी पुख्ता तैयारी करने कहा। विषय विशेषज्ञों से आग्रह किया कि युवाओं के प्रश्नों को इत्मीनान से सुनकर उनकी शंकाओं का समाधान करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए अभी से जुट जाए और अपने सपने पूरे करें। कार्यशाला में आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों को सेना के तकनीकी पदों पर भर्ती हेतु प्रोत्साहित किया गया। उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन लिए जा रहे है।
वायु सेना में भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी एवं थल सेना में भर्ती के लिए 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन किये जा सकते है। कार्यशाला में ऑनलाईन पंजीयन भर्ती के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में भारतीय वायु सेना भोपाल से वारंट अधिकारी रामनिवास यादव और भारतीय सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मेजर पीके माथुर ने सेना में अग्निवीर की पंजीयन और भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रुप कैप्टन निवास ने बताया कि हमें इस सेवा में क्यो जाना चाहिए और इसके क्या फायदे है।
कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष पाण्डेय, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के उप संचालक श्री वीके केडिया, बिलासपुर संभाग के सभी आईटीआई के प्राचार्य, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, आईटीआई कोनी के संयुक्त संचालक एके सोनी, पीएस तिग्गा, जिला रोजगार अधिकारी एसी पहारे मौजूद थे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने आभार प्रकट किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized12 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
