Connect with us

छत्तीसगढ़

मैग्नेटो माल चौक के पास देर रात तक पान सेंटर खुला रखकर गुटखा, सिगरेट, कोलड्रिंक आदि बिक्री करने वाले को नगर निगम दस्ते के साथ कराया गया सील बंद ।

Published

on

मैग्नेटो माल चौक के पास देर रात तक पान सेंटर खुला रखकर गुटखा, सिगरेट, कोलड्रिंक आदि बिक्री करने वाले को नगर निगम दस्ते के साथ कराया गया सील बंद ।

थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मैग्नेटो माल चौक के पास देर रात तक पान सेंटर खुला रखकर गुटखा, पान सामाग्री, सिगरेट, कोलड्रिंक आदि बिक्री करने वाले सांई (ठाकुर) पान सेंटर को नगर निगम दस्ते के साथ कराया गया सील बंद ।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं (सिविल लाईन) उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) के द्वारा देर रात तक खुले रहने वाले पान, सिगरेट के दुकानों को बंद कराने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है।

यह भी पढ़ें   मोदी सरकार के 7 साल: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किये काल्याणकारी कार्य

जिसके परिपालन में मैग्नेटो माल चौक स्थित साई पान सेंटर को पुलिस के द्वारा रात्रि 11.00 बजे तक पान सेंटर बंद करने का नोटिस दिया गया था परंतु उक्त पान सेंटर संचालक द्वारा रात्रि 12.00 बजे के बाद भी पान सेंटर चालू करके रखने से वहां पर लोगों एवं वाहनों का जमावडा हो रहा था

जिससे यातायात की भी समस्या हो रही थी जिस हेतु उक्त पान सेंटर को सील बंद करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन के माध्यम से नगर निगम आयुक्त महोदय को प्रतिवेदन भेजा गया था जिसके तारतम्य में आज दिनांक 04.04.24 को नगर निगम जोन क्रमांक – 4 दल के द्वारा थाना तारबाहर पुलिस बल के साथ सांई (ठाकुर) पान सेंटर को सील बंद की कार्यवाही की गई है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पीएम मोदी से मिली राज्यसभा साँसद डॉ. सरोज पाण्डेय
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन का आज छत्तीसगढ़ दौरा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending