Connect with us

छत्तीसगढ़

इस माह सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों हेतु आयोजित किया गया विदाई समारोह

Published

on

➡️पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यक्रम

➡️सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन व पुलिस स्टाफ भी रहे कार्यक्रम में उपस्थित

➡️सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने साझा किए अपने अनुभव

➡️उनके अच्छे स्वास्थ्य , सफल कार्यकाल, और आगामी नवजीवन हेतु सभी ने दी शुभकामनाएँ

➡️ज़िला पुलिस बिलासपुर द्वारा आज दिनाँक 31-1-2024 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी कर्मचारी को विदाई दिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह की अध्यक्षता में आज यह समारोह रक्षित केंद्र के बिलासगुड़ी में आयोजित किया गया , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा उप पुलिस अधीक्षक लाइन मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता और बिलासपुर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे। आज के समारोह मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त हो रहे स.उ.नि. इंद्र देव यादव, प्रा.आ. प्रभाकर पैकरा, आरक्षक मोहन नागो, आरक्षक सुधीर पाण्डे रहे , विभागीय कार्यों से जिनकी आज विदाई हो रही थी।

यह भी पढ़ें   डोंगरगढ़ में मिला तीन दिन से लापता आरक्षक...

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी के परिवार में उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी द्वारा पुष्पमाला द्वारा भेंट कर सभी का स्वागत किया गया सभी अधिकारी कर्मचारी लगभग 37-40 वर्ष तक अपनी सेवा दिये अपने सेवा काल का अनुभव साझा किये साथ ही अपनी पारिवारिक जीवन में अपने बच्चों को अच्छी तालीम देकर अच्छी पद पे नौकरी और विवाह आदि के दायित्व को सफलता पूर्वक पूर्ण किए।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी के अनुभव और अच्छे कार्य की प्रसंशा करते हुए सबके लिए सीख लेने की सलाह दिए सभी के स्वस्थ और परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह और भेंट दिया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो चांदी जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन अब चलेगी सप्ताह में 2 दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: विधानसभा में आज विधि विषय के कार्य पर होगी चर्चा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending