छत्तीसगढ़
खड़गवां पुलिस की त्वरित कार्यवाही, फिरौती के लिये अपहरण किये गये बालक को बचाया, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
खड़गवां/चिरीमिरी(कोरिया)| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी वंश कुमार सिंह पिता शिवराम सिंह उम्र 32 वर्ष सा माझापारा मझौली थाना खड़गवां जिला कोरिया छ0ग0 का दिनांक 26.05.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.05.2022 को यह तथा इसकी पत्नी व बच्चे को लेकर मझौली बाजार गया था, वहा से शाम करीब 7:30 बजे घर वापस आकर रात्रि का खाना खाकर पति-पत्नी व बच्चे के साथ अपने घर के अंदर में सो रहे थे कि रात्रि करीब 12:05 बजे के लगभग इसके घर का लाईट कट हुआ तब यह और इसकी पत्नी के साथ लाईट बनाने के लिए घर से बाहर निकला और लाईट बना कर फिर घर में आकर सोये कि पुनः लाईट कट हो गया। दोबारा लाईट बनाने पति-पत्नी दोनो गये जैसे ही लाईट बनाकर वापस कमरे में आकर देखा तो इसका सोया हुआ लडका ध्रुव कुमार बिस्तर पर सोया हुआ नही था कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुस कर इसके लड़के को अपहरण कर ले गया है। आस-पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अपराध क्र. 240/22 धारा 457,363 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
कायमी की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को दी गई जिस पर प्रकरण की गंभीरता एवं किसी अप्रिय घटना की आंशका को ध्यान में रखते हुए उक्त गुम बालक के पता साजी करने हेतु तत्काल निर्देश दिया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह को प्रकरण के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित कर गुम बालक एवं आरोपी के पतासाजी हेतु रवाना किया गया। पता तलाश एवं घटना स्थल निरीक्षण दौरान संदेही नाबालिक से परिजनों के समक्ष बारिकी से पूछताछ किया गया जिस पर नाबालिक द्वारा अबोध बालक के मुंह में कपड़ा भर, सेलो टेप से मुंह बंदकर एवं हाथ को सेलो टेप से बांधकर अपने काले रंग के जैकेट में लपेट कर आंवराडाड़ के सूने जंगल मे सुलाकर रखना बताया तथा यह भी बताया की 100 रुपये की उधारी मजदूरी बची थी एव वंश कुमार से फोन पर 20-25 हजार रूपये फिरौती का पैसा मांगता यदि बच्चे के बदले में मांगे गये पैसे को वंश कुमार नही देता तो अपहरण किये हुए बच्चे को मार देता। नाबालिक विधि विरुद्ध बालक के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उक्त जंगल से अपहृत अबोध बालक को घटना के दो घंण्टे के भीतर सकूशल बरामद किया गया|
विलम्ब होने की स्थिति में अबोध बालक की मृत्यु हो सकती थी प्रकरण में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 307,364 भादवि जोड़ी गई विधि विरुद्ध बालक के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से रिमाण्ड तैयार कर किशोर न्यायालय भेजा गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय सिंह थाना प्रभारी खड़गवा, प्र. आर. सुनील साहू, आर. सुरेश तिग्गा, दिनेश साहू, सोमार साय पैकरा, उमेश मिंज, जशप्रीत सिंह, रमेश पाण्डेय, अनिल यादव, रवि शर्मा, धनंजय कुमार, विनोद सिंह, राजेश सिंह, सैनिक विनय श्याम, प्रमोद अशोक साहू, कुमार की विशेष भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized3 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized13 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized22 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
