छत्तीसगढ़
सीएम बघेल आज मुंगेली और बेमेतरा जिले को देंगे सौगात, वर्चुअल कार्यक्रम में 449 करोड़ के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
रायपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमे होते ही एक बार पुनः प्रदेश के सभी जिलों में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जून को दोपहर बारह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित कार्यक्रम में मुंगेली और बेमेतरा जिले को 449 करोड़ रूपए के 396 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के दौरान दोनों जिले में 180 करोड़ के 169 कार्य का लोकार्पण और 268 करोड़ रूपए की 227 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुंगेली जिले में 276 करोड़ 12 लाख रूपये के विकास कार्यों में से 153 करोड़ 91 लाख रूपये के 131 कार्यों का लोकार्पण और 122 करोड़ 20 लाख 59 हजार रूपये के 93 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 172 करोड़ 65 लाख रूपये लागत के 172 कार्यों में 145 करोड़ 91 लाख रूपये के लागत से 134 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 26 करोड़ 74 लाख रूपये के 38 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुंगेली जिले में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण होगा उनमें ग्राम धरमपुरा में 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार रूपये की पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन तथा ग्राम बंधवा में 16 करोड़ एक लाख रूपये की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शामिल है। इन शिक्षा संस्थानों के शुभारंभ से विद्यार्थियों का बेहतर भविष्य संवर सकेगा। ग्राम बधवा में 3 करोड़ 83 लाख रूपये की राशि से मल्टीयूटिलिटी कम्पलेक्स, ग्राम जमकोर में 3 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित लाईवीहुड कॉलेज भवन, जिला चिकित्सालय मुंगेली में 3 करोड़ 34 लाख रुपये लागत से स्टॉफ वाटर का लोकार्पण होगा।
जिला मुख्यालय मुंगेली में एक करोड़ 62 लाख 97 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित पी. मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, विकासखण्ड पथरिया में एक करोड़ 78 लाख 88 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास तथा एक करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपये की लागत से प्री. मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, जिला मुख्यलाय मुंगेली के परमहंस वार्ड में दो करोड़ 73 लाख 37 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित गार्डन तथा ग्राम कुआगांव से धरमपुरा तक एक करोड़ 82 लाख 20 हजार रूपये की राशि से पहुँच मार्ग, आम लोगों को सहजता पूर्वक स्वास्थ्य सुविधाओं प्रदान करने के लिए एक करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खम्हरिया, उपस्वास्थ्य केंद्र सेमरसल, उपस्वास्थ्य केंद्र चेचनडीह, उपस्वास्थ्य केंद्र घानाघाट और उपस्वास्थ्य केंद्र करनकापा का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके साथ ही मुंगेली जिले में आवागमन को सहज बनाने के लिए 2 करोड़ 72 लाख 42 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले जमकुही से नुनियाकछार पहुंच मार्ग, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत पहुँचविहीन शासकीय भवनों तक पहुंचने के लिए 8 करोड़ 47 लाख 84 हजार रूपये की लागत से बनने वाले 51 सीमेंट क्राकीट सड़क निर्माण कार्य, 6 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले तेलीखाम्ही से गोविंदपुर और फुलवारी से मोहतरा कुर्मी तक पहुँच मार्ग, 2 करोड़ 30 लाख रूपये की जूनवानी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार नहर में सीसी लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 36 लाख 13 हजार रूपये की धरदेई जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर सीसी लाईनिंग कार्य भूमि पूजन किया जाएगा.
इसी प्रकार 4 करोड़ 54 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी, पथरिया एवं सरगांव में स्टाफ क्वाटर, गांव में पीने के पानी की सुविधा के विस्तार के लिए जल जीवन मिशन के तहत 40 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले जल प्रदाय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6 करोड़ 99 लाख 72 हजार रूपये की लागत से बनने वाले लोरमी, मुंगेली एमडीआर (परसाकापा) टू डी केनाल में निर्माण कार्य, मुंगेली एवं लालपुर में एक करोड़ 42 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन तहसील भवन तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 4 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आदिवासी कन्या छात्रावास मुंगेली, प्री. मैट्रिक, आदिवासी कन्या छात्रावास लोरमी और प्री. मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बरमपुर का भूमि पूजन करेंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized19 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized17 hours ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized11 hours ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
