Connect with us

छत्तीसगढ़

सक्की पति ने कुल्हाड़ी और चाकू से पत्नी पर किया हमला, फिर… मौका पाकर हुआ फरार

Published

on

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे महिला घायल हो गई है। युवक शक की वजह से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के मुनुंद छाल में रहने वाला धीरेंद्र सिंह राजपूत के साथ बिहार की रहने वाली हेमा सिंह राजपूत की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी होने के बाद दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन कुछ समय बीतने पर धीरेंद्र अपनी पत्नी पर शक करने लगा था। किसी और के साथ प्रेम संबंध होने के शक के चलते उसने अपनी पत्नी पर वार किया। अक्सर इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। वह अपनी पत्नी को इसी बात को लेकर मारपीट भी करता था। वह 10 अक्टूबर की रात को घर पर ही थी। इसी समय धीरेंद्र ने कुल्हाड़ी और चाकू से हेमा पर हमला कर दिया। घटना के समय घर में दोनों बच्चे भी थे।

यह भी पढ़ें   सारंगढ़ में 24 जून तक होगा EVM और व्हीव्हीपैट का चेकिंग

दोनों बच्चों ने पुलिस और आस-पास के लोगों को दी खबर

इस घटना के बाद आरोपी पति घर से भाग गया। वहीं दोनों बच्चों ने अपनी मां को घायल हालत में देखा तो पुलिस और आस-पास के लोगों को इस बारे में बताया। फिर महिला को पास के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। महिला की हालत को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद महिला के मायके वालों ने इस मामले में शिकायत शनिवार को की। फिलहाल पुलिस अब आरोपी पति की तलाश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए 13 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   लोकसभा चुनाव 2024 : 1.8 करोड़ नए वोटर्स पहली बार डालेंगे वोट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सिविल लाइन पुलिस ने आबकारी, जुआ एक्ट के 5 मामलों में 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending