Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: यात्री किराया में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने पर सहमति

Published

on

रायपुर, 30 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में यात्री बस किराया में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने पर सहमति दी है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की तथा डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चर्चा के बाद यात्री किराए में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग ने 16 जुलाई 2018 से यात्री वाहनों के किराए में वृद्धि की थी। उस समय वर्ष 2018 में डीजल का मूल्य प्रति लीटर 69.20 रूपए था। बाद में एक मई 2021 की स्थिति में डीजल का मूल्य 89.10 रूपये प्रति लीटर हो गया है। बघेल ने इसे ध्यान में रखते हुए उनकी मांग पर विचार के बाद राज्य में यात्री किराया में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के लिए सहमति दी।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 4 June 2023: आज पार्टनर का मिलेगा पूरा साथ, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

अधिकारियों ने बताया कि बघेल से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के संरक्षक प्रमोद दुबे सहित बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि डीजल की कीमतों और अन्य उपकरणों की कीमत में वृद्धि के कारण राज्य में बस संचालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किया जाना न्यायसंगत होगा जिससे राज्य में आम जनता की सुविधा के लिए सभी बसों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो सके।

उन्होंने बताया कि राज्य में यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किए जाने की सहमति पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें   बीजापुर कलेक्ट्रेट में निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन

भाषा संजीव sg राजकुमार

राजकुमार

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सड़क सुरक्षा के संबंध में विभागों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं को रोकने समन्वित प्रयास जरूरी : मुख्य सचिव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पहाड़ी मैना: राष्ट्रीय उद्यान से लगे गांवों तक अब राजकीय पक्षी की गूंज रही मीठी बोली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending