Connect with us

छत्तीसगढ़

गाँजे कारोबार करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

दो आरोपीयों को रंगे हाथ 02 किलो 150 ग्राम कीमती 20500 रूपये का गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।

एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन कर मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त अन्य आरोपियों पर भी की जा रही है कार्यवाही

नाम आरोपी

  1. प्रमोद कुमार श्रीवास पिता श्यामनंद श्रीवास उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सारधा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
  2. जोयेश प्रकाश राय उर्फ राजा पिता स्व. अनील राय उम्र 20 वर्ष निवासी माँ भवानी नगर वार्ड 14 गली न. 03 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर।

जप्ती मशरूका
आरोपी प्रमोद श्रीवास के कब्जे से –
(1) मादक पदार्थ 01 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 10500 रूपये।
(2) एक मोटर सायकल आपाचे टीव्हीएस कीमती 70 हजार
(3) एक मोंबाईल टच स्कीन ओप्पो कंपनी चालू हालत में जिसमे सिम नम्बर किमती 10 हजार रूपये।
(4) जुमला कीमती – 90500 रूपयें।

आरोपी जोयेस प्रकाश राय उर्फ राजा के कब्जे से -

(1) मादक पदार्थ 01 किलो गांजा कीमती 10000 रूपये।
(2) एक मोटर सायकल यामहा कंपनी कीमती 01 लाख 50 हजार रूपये।
(3) एक मोंबाईल टच स्कीन चालू हालत में कीमती 20 हजार रूपये।
(4) जुमला कीमती – 1,80,000 रूपयें।
दोनो आरोपीयों से जुमला जप्ती करीबन 2,70,500 रूपये।

यह भी पढ़ें   नक्सलियों ने ली नगर सैनिक की हत्या की जिम्मेदारी, बैनर लगाकर बोले....

इस प्रकार है कि दिनांक 15.09.2024 को चकरभाटा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई ग्राम सारधा थाना चकरभाठा का रहने वाला प्रमोद श्रीवास अपने सफेद रंग की मोसा. अपाचे क. सीजी 22 जेड 6310 में घुम घुम कर गांजा बिकी करने व ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जोयेश राय उर्फ राजा नामक व्यक्ति से मिलकर मादक पदार्थ गांजा का खरीदी ब्रिकी कर अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे है कि सूचना पर थाना चकरभांठा के सहायक उपनिरीक्षक चन्द्रकांत डहरिया को हमराह स्टाफ के सूचना के आधार पर चकरभाठा थाना क्षेत्र ट्रासपोर्ट नगर परसदा रोड बिजली आफिस के पास भेजा गया जहां मुखवीर के बतायेनुसार एक व्यक्ति सफेद रंग के अपाचे मोसा. क. सीजी 22 जेड 6310 एवं साथ में एक और मोसा यामहा आर-15 एम क्र. सीजी 10 बीएम 6386 में चालक मिले जिनको घेराबंदी कर पकडा गया।

जिनसे पृथक-पृथक पुछताछ पर अपाचे मोसा. का चालक अपना नाम प्रमोद कुमार श्रीवास पिता श्यामनंद श्रीवास उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सारधा थाना चकरभाठा, जिला-बिलासपुर एवं मोसा यामहा आर-15 एम क सीजी 10 बीएम 6386 के चालक ने अपना नाम जोयेश प्रकाश राय उर्फ राजा पिता स्व. अनील राय उम्र 20 वर्ष निवासी माँ भवानी नगर वार्ड 14 गली न.-3 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर के रहने वाला बताया। वाहन की तलाशी लेने पर मो.सा. आपाचे क. सीजी 22 जेड 6310 के हेण्डल में एक सफेद ब्लू रंग का कैरीबैग का थैला के अंदर 01 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला एवं मोसा यामहा आर-15 एम क सीजी 10 बीएम 6386 के मोसा. में ब्लू-नीला रगं के कैरीबैग के थैला मे अंदर 01 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला जिनसे बरामदगी पचनामा तैयार कर फोटोग्राफी/विडीयोग्राफी कराया गया।आरोपियों के क़ब्ज़े से मादक पदार्थ को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   काम की खबर: छत्तीसगढ़ में अब ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित इन 6 सेवाओं के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा RTO ऑफिस

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर प्रकरण में एंड तो एंड इन्वेस्टीगेशन किया जा रहा है इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की जाएगी

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाटा निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सहायक उपनिरीक्षक चंन्द्रकांत डहरिया,प्रधान आरक्षक 102 अमरचंद्रा, आरक्षक राम कुमार बघेल, योगेन्द्र खुटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: भाजपा ने की ललित यादव की मौत की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में किसानों की बल्ले-बल्ले, पहले दिन जमकर हुई धान-खरीदी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में किसानों की बल्ले-बल्ले, पहले दिन जमकर हुई धान-खरीदी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending