छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता 20 जिलों में औसत से कम गिरा पानी

Chhattisgarh Weather Updates जुलाई तक छत्तीसगढ़ में 260.8 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, जबकि प्रदेश में अब तक 214.4 मिलीमीटर (8.44 इंच) बारिश हुई, जो औसत से 28 फीसदी कम है.
Rain in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब तक औसतन से कम बारिश हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में इतनी कम बारिश हुई कि जिससे धान की रोपाई भी नहीं हो सकती. यानी कि अब तक खेती-किसानी के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई.
छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में कम हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 13 जिलों में अब तक औसत बारिश हो चुकी है, जबकि 20 जिलों में औसत से कम पानी गिरा. हालांकि इस बार प्रदेश में सामान्य से 106 फीसदी अधिक बारिश होने का अनुमान था, लेकिन अब तक औसतन से 28 फीसदी कम बरसात हुई.
9 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में 214.4 मिलीमीटर (8.44 इंच) हुई, जो औसत से 28 फीसदी कम है, जबकि 1 जून से अब तक प्रदेश में 260.8 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी.
बस्तर में रोपाई भर भी नहीं हुई बारिश
छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बारिश सुकमा जिले में दर्ज की गई. यहां अब तक 314.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सबसे कम बारिश सरगुजा में रिकॉर्ड किया गया. यहां अब 103.6 मिलीमीटर ही बारिश हुई है. इधर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून की एंट्री के बाद भी बारिश नहीं हो रही है. यहां अब तक हल्की बारिश दर्ज की गई, जो खेती-किसानी के लिए पर्याप्त नहीं.
बस्तर जिले में 9 जुलाई तक सिर्फ 244.4 MM बारिश ही दर्ज की गई है, जो सामान्य से 26 फासदी कम है. मौसम विभाग की माने तो बस्तर में अब तक 331.5 MM बारिश होनी चाहिए थी.
जानें आज छत्तीसगढ़ के किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार, 10 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि 11 से 13 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं.
जानें कब होगी छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश
IMD के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई से तेज बारिश होने के आसार हैं. दरअसल, मौसम विभाग ने 11 जुलाई को बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जशपुर, कोरिया, बीजापुर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, पेंड्रा, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 12 जुलाई को दुर्ग, गौरेला-प्रेंड्रा-मरवाही, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, बस्तर, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सूरजपुर , बलरामपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोंडागांव, जशपुर, कोरिया में भारी बारिश के आसार हैं.
पिछले 24 घंटे के दौरान यहां हुई तेज बारिश
मंगलवार को राजधानी रायपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, बस्तर, नारायणपुर, दंतवाड़ा, सुकमा समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
