Connect with us

छत्तीसगढ़

14 अगस्त को अखंड भारत दिवस पर विहिप बजरंग दल की निकलेगी भव्य मशाल यात्रा

Published

on

बिलासपुर| विहिप की युवा टोली बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय में आरएसएस के आदरणीय प्रदेश सह प्रचारक नारायण नामदेव जी के मार्गदर्शन के साथ सम्पन्न हुई| प्रदेश सह प्रचारक नारायण जी ने कहा कि कड़ी मेहनत,पूर्णनिष्ठा,आत्मीय समर्पण के साथ समाज हित के कार्य करें|


हमारे द्वारा किये कार्यो से समाज मे ब्याप्त बुरी शक्तियों का सर्वनाश होना चाहिए, हमारा समाज सशक्त सम्रद्धि ऊर्जावान बने इसकी निरन्तर चिंतन हम लोगो को करनी चाहिए| विहिप बजरंग दल के तत्वोधान में 14 अगस्त को अखण्ड भारत दिवस के शुभ अवसर पर भव्य मशाल यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं| इस कार्यक्रम को सम्पन करने की जिम्मेदारी जिला सत्संग प्रमुख प्रमोद कश्यप के साथ बजरंग दल के जिला समिति ने ली| बैठक में तय किये गए आयोजन के रूपरेखा के अनुसार दिनांक 14 अगस्त शनिवार को शाम 06 बजे से पुराना बस स्टैंड से निकाली जाएगी एवं नगर भ्रमण कर देवकीनंदन चौक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर समापन होगा,जिसमे मातृशक्ति दुर्गा वाहिनीं की बहनों के नेतृत्व में पूरे जोर शोर से भारत माता की महाआरती की जाएगी ।

यह भी पढ़ें   शीतकालीन सत्र: भाजपा ने विधानसभा के आयोजनों का किया बहिष्कार

सभी हिंदू समाज के बीच में अखण्ड भारत बनाने के संकल्प को लाने,एवं अखण्ड भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में आम जनमानस को जागृत करने हेतु इस आयोजन को किया जा रहा है। आज के महत्वपूर्ण बैठक में जिला सत्संग प्रमुख़ प्रमोद कश्यप,जिला सयोजक दीपक सिंह,जिला सह सयोजक रौनक केसरी,अवधेश सिंह,प्रमोद यादव,राकेश साहू,ओम मानिकपुरी,रंजन सिंह,यश तिवारी,सुनील रजक आदि बजरंगियो की उपस्थिति बनी रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Tata IPL 2023: CSK और LSG के बीच घमासान मुकाबला आज, केएल राहुल की आज धोनी के सामने अग्निपरीक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : अतिक्रमण के एक्शन मोड में नजर आया नगर निगम, अवैध दुकानों और मकानों पर चलाया बुलडोजर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2022: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजन के सशक्तिकरण को किया जा रहा प्रोत्साहित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending