Connect with us

छत्तीसगढ़

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Published

on

संभावित सड़क दुर्घटना वाली जगहों का चिन्हांकन कर आवश्यक उपाय करें सुनिश्चित: कलेक्टर

हेलमेट व सुरक्षा बैल्ट लगाकर नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील
बिलासपुर, 9 जुलाई 2024/सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं इसे रोकने के उपायों के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्टर एवं एसपी श्री रजनेश सिंह ने अधिकारियों को जिले के संभावित दुर्घटना वाली जगहों का चिन्हांकन कर आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। बैठक में इन उपायों पर सभी ने विचार-मंथन किया। उन्होंने दुर्घटना रहित यात्रा के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों से हेलमेट व सुरक्षा बैल्ट लगाकर नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क में घूमने वाले आवारा मवेशियों मुख्यमार्ग से हटाने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में जनचौपाल लगाया जा रहा है जहां पशुपालकों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने एवं हेलमेट नहीं लगाने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने अभियान चलाकर इसकी जांच के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पुलिस विभाग द्वारा ई-चालान के 22 हजार 334 प्रकरणों में एक करोड़ 56 लाख 24 हजार शमनशुल्क लिया गया। एसपी श्री रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में निजात नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है जिसके जरिए लोगों को नशे से दूर रहने लगातार जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   इन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन से ही BJP छू पाएगी 370, 400+ सीटों की बुलंदी, बनानी होगी प्रचंड भगवा लहर

कलेक्टर ने स्कूलों एवं कॉलेजों में यातायात जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित करने कहा। आरटीओ ने बताया कि जनवरी 2023 से जून 2024 तक 19 हजार 212 लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया है। बैठक में एडीशनल एसपी यातायात ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। तेज रफ्तार से गाडी चलाने वाले, यातायात संकेत उल्लंघन करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूकर करने चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गो में जिंगल द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी दी जा रही है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एडीशनल कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, एडीशनल एसपी यातायात श्री नीरज चन्द्राकर, एडीशनल एसपी शहर श्री उमेश कश्यप, आरटीओ श्री आनंदस्वरूप तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   इन राज्यों में बेहतर प्रदर्शन से ही BJP छू पाएगी 370, 400+ सीटों की बुलंदी, बनानी होगी प्रचंड भगवा लहर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पर किए हस्ताक्षर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव आयोजित होंगे भव्य सांस्कृतिक कलेक्टर ने टीएल की बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending