छत्तीसगढ़
बिलासपुर: रेल मदद के आधार पर यात्री को जैकेट सुपुर्द किया गया आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत जैकेट जिसकी अनुमानित कीमत 4000/- रू सही सलामत यात्री को सुपुर्द किया गया
दिनांक 09.01.24 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बिलासपुर से समय लगभग 12.20 बजे गाडी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्स में रेल मदद सुचना प्राप्त हुआ कि शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका जैकेट उक्त गाडी के कोच बी-4/20 में छूट गया है
उक्त सूचना पर गाड़ी के बिलासपुर स्टेशन आगमन पर आर० आरपीएसएफ पिन्टू दास द्वारा उक्त कोच में बर्थ नंबर 20 के पास जाकर खोजबीन किया परंतु सीट के आसपास कोई जैकेट नही मिला तब कोच अटेंडर से समन्वय करने पर उन्हें एक ब्लू कलर का जैकेट मिलना बताये।
उक्त जैकेट को उनसे प्राप्त किया गया तथा जैकेट मिलने की सूचना शिकायतकर्ता को दिया गया। शिकायतकर्ता का नाम नरेन्द्र पाण्डे जो पीएनआर नंबर 2207252464 अंतर्गत भोपाल से रायपुर स्टेशन तक यात्रा करना बताया तथा जल्दबाजी में रायपुर से उतरते वक्त अपना जैकेट भूल गये थे।
उक्त जैकेट को लाकर सुरक्षित रेसुब पोस्ट बिलासपुर टीए ड्यूटी में जमा किया गया तथा मसुनिक बिलासपुर को अवगत कराया गया।
आज दिनांक 10.01.24 को समय 16.30 बजे उक्त यात्री नरेन्द्र पाण्डे पिता रघुबीर पाण्डे उम्र 32 वर्ष निवासी- कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल म.प्र. मोबा 7803801110 बताया तथा गाडी संख्या 18238 छत्तीसगढ एक्स में एक ब्लू कलर के जैकेट छूटने संबंध में रेल मदद करने के बारे में बताया।
उक्त यात्री पीएनआर नंबर 2207252464 अंतर्गत भोपाल से रायपुर तक यात्रा करना बताये। उक्त यात्री को जैकेट दिखाया गया एवं सही पाकर आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत जैकेट जिसकी अनुमानित कीमत 4000/- रू सही सलामत यात्री को सुपुर्द किया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
