Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिले, गंधर्व महोत्सव का दिया आमंत्रण

Published

on

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश की जनता हितकारी से जुड़े काम कर रहे हैं। सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय ने सुबह छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अटेंड किया, जिसमें किसानों के लिए 12 हजार करोड़ का प्रावधान पेश किया गया।

वहीं सोमवार शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। यहां सीएम साय ने छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद उन्हें गाड़ा गंधर्व महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। गाड़ा गंधर्व का यह महोत्सव जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया अंतर्गत साकरदाहरा में 14 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी कर रहे धर्मांतरण : केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह

किसान संघ के सदस्यों से भी मिले सीएम साय

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों से मुलाकात की थी। इस दौरान संघ के सदस्यों ने राज्य सरकार की किसान हितेषी नीतियों के लिए सीएम साय का आभार जताया। संघ के सदस्यों ने बताया कि साय सरकार द्वारा शुरू किए गए किसान हितेषी नीतियों का लाभ प्रदेश भर के किसानों को मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खातों के लिए 3700 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि अंतरित की गई, यह किसानों के लिए किसी बोनस से कम नहीं था। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसान काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें   चिटफंड कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हिरासत में आदर्श को-ऑपरेटिव सोसाइटी के दो सदस्य

सीएम ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर अपने सामने धान का तौलवाया और मॉइश्चर मीटर पर नमी की जांच की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने धान बेचने आए किसानों से केंद्र पर बैठकर बात भी की। धान बेचने आए किसानों ने सीएम साय को अपनी सभी परेशानियों के बारे में बताया। इसके साथ ही किसानों ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के लिए सीएम साय का आभार भी व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   चिटफंड कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हिरासत में आदर्श को-ऑपरेटिव सोसाइटी के दो सदस्य
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: जिला प्रशासन की टीम ने रूकवाया बाल विवाह, संयुक्त टीम ने लड़की को रखा सखी वन स्टाप सेन्टर में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी संसदीय लोक लेखा समिति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending