Connect with us

छत्तीसगढ़

Indian captive in Oman : ‘पत्नी को ओमान में बंधक बना लिया है, बचा लें’, छत्तीसगढ़ी युवक की PM मोदी से गुहार

Published

on

Chhattisgarh Lady captive in Oman: रसोइया के काम के लिए छत्तीसगढ़ की यह महिला ओमान गई थी. पीड़ित पति का है कि बीवी को वहां पर बंधक बना लिया गया है.

Chhattisgarh Man Claimed Wife Captive In Oman: छत्तीसगढ़ की एक महिला को ओमान में कथित तौर पर बंधक बना लिया गया है. पीड़ित पति ने पत्नी को छुड़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है. दुर्ग जिले के जोगी मुकेश ने पत्नी दीपिका का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह मदद मांगती नजर आई और कहती दिखी कि उसे कहीं और बेचा जा सकता है. मुकेश के मुताबिक, वह रसोइया के लिए ओमान गई थी, जहां एंपलॉयर (काम देने वाले) ने उसे बंधक बना लिया. वह अब उसे रिहा करने के लिए 2 से 3 लाख रुपये मांग रहा है. यही वजह है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में BJP की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से, 16 दिन में पहुंचेगी बिलासपुर

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पीड़ित मुकेश के हवाले से लिखा कि पत्नी पिछले साल मार्च में ओमान गई थी. वह भिलाई (दुर्ग) के व्यक्ति के जरिए हैदराबाद के एजेंट अब्दुल्ला के संपर्क में आई थी. एजेंट ने केरल से ओमान तक उसकी यात्रा की व्यवस्था की थी. मुकेश की मानें तो उन्हें (दंपति को) शुरू में ही बता दिया गया था कि पत्नी रसोइया के रूप में काम करेगी पर उसे घर का काम करने के लिए भी मजबूर किया गया. ऐसा 6-7 महीने तक चलता रहा.

महिला से होती है मारपीट- पति का आरोप
मुकेश का आरोप है, “पत्नी के साथ हाल ही में उसके मालिक ने मारपीट की थी. मैने इसके बाद उस महिला (एंप्लॉयर) से फोन पर बात की. कहा कि मेरी पत्नी को वापस भेज दो मगर उसने रिहाई के लिए 2 से 3 लाख रुपये की मांग रख दी. वह बोली कि उसने पुलिस से शिकायत की है. ऐसे में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वह पत्नी की भारत वापसी सुनिश्चित कराएं.”

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 370.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मामले पर पुलिस क्या बोली?
दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सोमवार (5 फरवरी, 2024) को बताया कि जोगी मुकेश ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी काम के सिलसिले में ओमान गई थी. वह उससे अब संपर्क नहीं कर पा रहा है. मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया है जहां से राज्य सरकार के जरिए विदेश मंत्रालय को जानकारी दी गई है.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG News: सड़क निर्माण में लापरवाही, एक्शन में आए मंत्री केदार कश्यप, दिए जांच के निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: जिले में ओबीसी जातियों का सर्वेक्षण 20 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP में शामिल होंगे ये कद्दावर नेता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending