Connect with us

छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना : डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं ने किए आवेदन, अब इस बात से डरा एक विभाग, जारी की अपील

Published

on

रायपुर. छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के पहले दिन पहले दिन 1 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया. इतनी बड़ी सख्या के साथ इस योजना की राज्य में शुरूआत हो गई. हर जिले में पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी का लाभ लेने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों को महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से सावधान रहने की अपील की है. महिला बाल विकास विभाग ने कहा है कि महिलाएं ऑनलाइन आवेदन सिर्फ विभाग के वेब पोर्टल और मोबाइल एप से करें. इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत सचिव, सीडीपीओ और वार्ड प्रभारी के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है. विभाग ने आवेदन के लिए किसी भी निजी संस्था अथवा व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया है.

यह भी पढ़ें   फिल्मों की तरह सियासी पारी भी सुपरहिट : धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने गिनाए अपने सालभर के काम

योजना को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी ने विपक्ष में रहते हुए सभी महतारियों से जो वादे किए थे, उसके अनुरूप सरकार राशि जारी कर रही है. महिलाओं के सम्मान, उनकी आर्थक तौर पर मजबूती से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है. कांग्रेस महिलाओं का अपमान करने में पीछे नहीं रही है. कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए इस तरह की कोई योजना नहीं थी. इसके बाद आनन-फानन में हमसे ज्यादा राशि देने की योजना रखी. उसके बाद भी महिलाओं ने बीजेपी पर भरोसा जताया. कांग्रेस ने पांच साल पहले कहा था कि शराबबंदी करेंगे. कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षक दिवस पर शिक्षिका के साथ और रक्षा बंधन के दिन बहनों के साथ बलात्कार हुआ. जो घर के अंदर न्याय नहीं कर सकता वो बाहर क्या न्याय करेगा.

यह भी पढ़ें   चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लोगों को दबोचा

कहां-कितनी महिलाओं ने भरे आवेदन
रायपुर से 13 हजार से अधिक, सुकमा से 1592, बालोद से 3226, बलौदाबाजार से 523, बलरामपुर से 783, बस्तर से 12503, बेमेतरा से 3863, बीजापुर से 710, बिलासपुर से 9329, दंतेवाड़ा से 3980, धमतरी से 3682, दुर्ग से 13997, गरियाबंद से 3723, जांजगीर से 20186, जशपुर से 5367, कांकेर से 2441, कवर्धा से 5796, कोंडागांव से 6836, कोरबा से 5101, कोरिया से 2035, महासमुंद से 7040, मुंगेली से 3263, नारायणपुर से 406, रायगढ़ से 1530, राजनांदगांव से 8403, सरगुजा से 1089, सूरजपुर से 13588, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4605, सक्ती से 1885, खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई से 1552, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी से 955, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से1654, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 16656 आवेदन भरे गए.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले को देंगे करोड़ों की सौगात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रेलवे स्टेशन ब्लास्ट केस, स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे CRPF 211 बटालियन के जवान, डेटोनेटर गिरने से हुआ धमाका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   8 नवम्बर से शुरू हो सकता है रायपुर का बहुप्रतिच्छित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending