क्राइम
25 की हसीना और 44 का कारोबारी; सेक्स और लव ट्राएंगल में मर्डर की हैरान करने वाली कहानी
पुणे का कारोबारी, गुवाहाटी में मर्डर और कातिल पश्चिम बंगाल के कपल। आखिर यह कैसी घटना है, जिसमें तार इतने लंबे जुड़ रहे हैं। दरअसल यह गुवाहाटी के एक फाइव स्टार होटल में मारे गए पुणे के कारोबारी संदीप सुरेश कांबले की हत्या की कहानी है, जिसके खुलासे से हर कोई हैरान है।
सोमवार को कांबले का शव होटल मं पाया गया था और पुलिस ने जब मामले की जांच की तो बंगाल के एक कपल का इसमें हाथ सामने आया। आगे तफ्तीश में पता चला कि मारे गए कारोबारी का उस लड़की से अफेयर था, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक 46 साल का कारोबारी कांबले पुणे के शास्त्रीनगर का रहने वाला था। वह 25 साल की उस लड़की के साथ अवैध संबंध में था, जिसने उसकी हत्या कर दी। कांबले की अंजली शॉ से मुलाकात कोलकाता एयरपोर्ट पर पिछले साल हुई थी। फिर दोनों करीब आए और संबंध भी बने। आरोपी अंजलि शॉ बिहार की है, जबकि उसका साथी विकास कुमार शॉ यूपी का रहने वाला है। दोनों पिछले कई सालों से कोलकाता में रह रहे थे। गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर दिगंत बाराह ने बताया, ‘संदीप की एयरपोर्ट पर अंजलि से मुलाकात हुई। फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद दोनों कोलकाता और पुणे में कई बार मिले और होटलों में रहे।’
कमिश्नर दिगंत बारा ने कहा कि संदीप ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अंजलि से शादी की मांग की थी। इससे अंजलि ने इनकार कर दिया था। संदीप की एक 13 साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया, ‘अंजलि के शादी से इनकार के बाद कारोबारी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिवार के लोगों से शेयर करनी शुरू कर दीं। ऐसा करते हुए उसने अंजलि के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाया। इस तरह वह शादी के लिए दबाव बनाता रहा।’ इससे परेशान अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अंत में उसका कत्ल ही कर दिया।
कोलकाता और पुणे से तीनों का ताल्लुक, फिर गुवाहाटी में क्यों मर्डर
पुलिस के मुताबिक अंजलि अपने बॉयफ्रेंड विकास के साथ संदीप से कोलकाता में ही मिलना चाहती थी, लेकिन उसने उसे गुवाहाटी बुलाया। संदीप ने ही अंजलि के लिए टिकट बुक किया और गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एक रूम भी बुक किया। लेकिन विकास ने भी अलग से एक रूम बुक कर लिया। पुलिस ने कहा कि अंजलि और विकास संदीप से उन तस्वीरों को डिलीट कराना चाहते थे, जिनके जरिए वह ब्लैकमेल कर रहा था। वे दोनों मिठाई लाए थे, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
झड़प के दौरान ही कारोबारी संदीप को चोट लगी, फिर भाग निकले दोनों
पुलिस ने बताया, ‘संदीप ने इस दौरान आधा लड्डू खाया, जिसमें भांग मिली थी। इसके बाद उसे बेचैनी होने लगी और तभी विकास कमरे में आ गया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और संदीप को इस दौरान गंभीर चोट लग गई। यह देखते ही विकास भाग निकला और उसने होटल के रिसेप्शन पर संदीप की हालत के बारे में भी बताया।’ पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार को दोपहर ढाई बजे की है और अंजलि एवं विकास को शाम 6:30 पर अरेस्ट कर लिया गया। अंजलि और विकास कामाख्या रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिर दोनों फ्लाइट से कोलकाता जाना चाहते थे और उससे पहले ही दबोच लिए गए।
लव ट्राएंगल के अलावा ब्लैकमेलिंग भी है एक ऐंगल
शुरुआती तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने बताया है कि यह मामला लव ट्राएंगल का है। इसमें ब्लैकमेलिंग भी ऐंगल है, जिसने संदीप का ही अंत करा दिया। अंजलि ने पुलिस को बताया कि वह संदीप के उत्पीड़न से परेशान थी। इसलिए उसने विकास को साथ लिया और फोटो डिलीट कराने के लिए उससे मिलने पहुंची। दोनों का कहना है कि हम सिर्फ फोटो डिलीट कराना चाहती थी, लेकिन इसी दौरान झड़प में संदीप को गहरी चोट लग गई। इसके चलते ही उसकी मौत हो गई।
क्राइम
Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप
Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।
शरीर पर मिले चोटों के निशान
Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।
क्राइम
CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम
Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’
Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।
Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।
धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।
इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।
गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized7 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized4 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized2 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized5 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
