Connect with us

छत्तीसगढ़

दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान का आगाज कलेक्टर ने लिया जायजा

Published

on

बड़ी संख्या में राशन दुकानों में पहुंच रहे हैं हितग्राही, व्यवस्था से हैं खुश

13 फरवरी को भी शहर की राशन दुकानों में बनाए जाएंगे राशन कार्ड

कलेक्टर ने की कार्ड बनवाने की अपील
बिलासपुर, 12 फरवरी 2024/दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान की शुरुआत आज से हुई। बड़ी संख्या में हितग्राही राशन दुकानों में अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं । आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए की की गई इस व्यवस्था से हितग्राहियों में खुशी देखी जा रही है। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शहर के राशन दुकानों का निरीक्षण कर आयुष्मान कार्ड महाअभियान का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पार्षदों से भी सहयोग की अपील की। कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा कर उनसे जानकारी ली। हितग्राहियों ने इस व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने सभी ऑपरेटर को पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डीपीएम पियुली मजूमदार भी साथ में मौजूद थे।


कलेक्टर ने उसलापुर के वार्ड क्रमांक 3के राशन दुकान, गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 33 एवं तैबा चैक स्थित वार्ड क्रमांक 25 के राशन दुकान का निरीक्षण कर महाभियान का जायजा लिया। उन्होंने ऑपरेटर को पूरी सावधानी से सभी एंट्री करने के निर्देश दिए। साईं नगर के राशन दुकान में बताया गया कि अभी तक 87 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका है और कॉर्ड बनाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। पहले दिन आज शहर के 72 राशन दुकानों में कॉर्ड बनाया जा रहा है। पहले ही दिन हजारों की संख्या में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Corona Update: आज 509 नए कोरोना मरीज, 7 लोगों की मौत

गांधी नगर की श्रीमती रेखा भक्तानी ने बताया कि यह जिला प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्थाकी गई है। हम कई सालों से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे थे लेकिन बन नहीं पा रहा था। घर के पास ही सुविधा मिलने से हम बहुत खुश हैं। जैनब हुसैन ने भी इस व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि 13 फरवरी को वार्ड क्रमांक 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम और राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगाई गई है। उन्हें मोबाइल एप से कार्ड बनाने गहन रूप से प्रशिक्षित किया गया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए केवल राशनकार्ड और आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनाया जायेगा।

यह भी पढ़ें   स्वाधीनता का अमृत महोत्सव, घर-घर तिरंगा से बढ़ेगी देशप्रेम की भावना


कलेक्टर ने की कॉर्ड बनवाने की अपील- जिला कलेक्टर

अवनीश शरण ने अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें। आम जनता की सुविधा के लिए राशन दुकानों में शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम को सभी वार्डों में व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वार्ड वार राशन दुकानों में शिविर लगाए गए हैं। लेकिन व्यक्ति किसी भी वार्ड में अपना कार्ड बनवा सकता है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्वाधीनता का अमृत महोत्सव, घर-घर तिरंगा से बढ़ेगी देशप्रेम की भावना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending