Connect with us

छत्तीसगढ़

समर्थ नर्सिंग हॉस्पिटल पर 20 हजार रुपए जुर्माना

Published

on

संयुक्त टीम ने आज फिर दो निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण

मिली दर्जनों खामियां, संचालकों को नोटिस

बिलासपुर, 12 फरवरी/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने आज फिर शहर की दो निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। प्रताप चौक स्थित केयर एंड क्योर अस्पताल और व्यापार विहार के महादेव अस्पताल की टीम ने जांच की। जांच में दर्जनों खामियां पाई गई। दोनों अस्पताल के संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब तलब किया गया है। वहीं 8 फरवरी को निरीक्षण के बाद जारी किए गए नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर मुंगेली रोड स्थित समर्थ हॉस्पिटल संचालक को 20 हजार रुपए का जुर्माना ठोका गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज स्वास्थ्य, नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रताप चौक स्थित केयर एण्ड क्योर हॉस्पिटल एवं व्यापार विहार की महादेव हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केयर एण्ड क्योर हॉस्पिटल में अपंजीकृत फार्माशिष्ट से मेडिकल स्टोर का संचालन कराया जाना पाया गया। संस्थान में कार्यरत समस्त पैरामेडिकल स्टॉफ एवं नर्सिंग स्टॉफ छ.ग. पैरामेडिकल कौंसिल एवं छ.ग. नर्सिंग कौसिल से पंजीकृत होना नही पाया गया।पीसीपीएनटीडी एक्ट अंतर्गत कार्यरत चिकित्सक का नाम, कार्य का समय एवं लिये जाने वाले शुल्क की जानकारी सोनोग्राफी कक्ष में प्रदर्शित नहीं पायी गयी। ओटी कल्चर टेस्ट नियमित रूप से नहीं होना पाया गया। इसी प्रकार महादेव हॉस्पिटल में पैथोलॉजिस्ट का चेम्बर नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की उठने लगी मांग!

लैब में प्रशिक्षु व पैरामेडिकल कौंसिल से अपंजीकृत स्टाफ कार्य करते पाये गये। फिमेल वार्ड में सभी मरीजों के बेड के पास कार्टून बाक्स रखकर सभी प्रकार के बायोमेडिकल वेस्ट का खुले में संग्रहण किया जा रहा है। मेल वार्ड अस्वच्छ अवस्था में संचालित होना पाया गया। वार्ड में गंदगी पसरी हुई पायी गयी। संस्थान में कार्यरत समस्त चिकित्सकों की जानकारी अस्पताल परिसर में प्रदर्शित नहीं पायी गयी।

सोनोग्राफी करने वाले चिकित्सक का नाम, सोनोग्राफी का समय तथा शुल्क की जानकारी प्रदर्शित नही पायी गयी। संस्थान में नर्सिंग होम एक्ट मापदण्ड अनुसार आरएमओ कालखण्ड अनुरूप कार्यरत होना नहीं पाये गये। निरीक्षण पश्चात् दोनो अस्पतालों को पाई गई कमियों के संबंध में नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण दल में डॉ यशपाल सिंह ध्रुव जिला आयुर्वेद अधिकारी,डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ बी के वैष्णव नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी,डॉ वैशाली साह सलाहकार पीसीपीएनडीटी, डॉ सौरभ शर्मा, मुकेश देवांगन तहसीलदार, शशि वारे उप अभियंता नगर निगम बिलासपुर सम्मिलत थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   63 वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप 2024 में भारतीय रेलवे की महिला टीम प्रथम स्थान एवं भारतीय रेलवे की पुरुष टीम – द्वितीय स्थान”
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 15 कांग्रेस विधायक आज प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अमरकंटक एक्सप्रेस से महिला यात्री का डायमंड लाकेट, मोबाइल और नगदी पार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending