छत्तीसगढ़
सूने मकान से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस की गिरफ्त में
थाना तोरवा अप. क. – 07 / 24
धारा – 457, 380,34भादवि
**सूने मकान से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस की गिरफ्त में
** आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने चांदी के जेवर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल किया गया जप्त
** आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश
नाम आरोपी…
- विश्वजीत भोई पिता जगदीश भाई उम्र 19 साल निवासी पटेल मोहल्ला थाना तोरवा
2.विक्की रजक पिता विजय रजक उम्र 20 साल निवासी बोल बम चौक कोरबा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
3.सुरेश यादव पिता गौतम यादव उम्र 20 साल निवासी कासिमपारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुनील कुमार सोनकर निवासी मेहमान रोड शिव विहार थाना पुरवा बिलासपुर के द्वारा दिनांक 01.01.24 को अज्ञात आरोपी द्वारा मेहमान रोड शिव विहार स्थित मकान से सोने चांदी के जेवर और नगदी 3000-4000 रुपए चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 07 / 2024 धारा 457,380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना अति0 पुलिस अधीक्षक शहर,राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) को दी गई थी जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम तैयार कर पता तलाश की जा रही थी जो पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर आरोपी संदेही विश्वजीत भोई पिता जगदीश भाई उम्र 19 साल निवासी पटेल मोहल्ला थाना तोरवा2.विक्की रजक पिता विजय रजक उम्र 20 साल निवासी बोल बम चौक कोरबा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ 3.सुरेश यादव पिता गौतम यादव उम्र 20 साल निवासी कासिमपारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को पकडकर पूछताछ किया जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से एक नग सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स ,एक नग सोने के कान का झुमका ,एक नग सोने के नाक की फुल्ली ,एक जोड़ी पायल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल सीजी 10 बी 8175 जप्त किया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, उनि. दिनेश पुरैना सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर आरक्षक अजय शर्मा धीरेंद्र सिंह ,लक्ष्मी कश्यप , अशोक चंद्राकर, गुनालाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized1 day ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
