छत्तीसगढ़
सरकारी स्कूलों के 50 हजार छात्रों ने लिख दीं 1000 किताबें, खुद डिजाइन किया बुक कवर
उत्तरी केरल की कन्नूर पंचायत ने जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के 50,000 से अधिक छात्रों की ओर से लिखी गईं एक हजार से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं. देश में पहली बार देखा गया है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र इतनी सारी पुस्तकों के कवर डिज़ाइन को लिखने, संपादित करने और स्कैच करने में लगे रहे.
यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम के अधिकारियों ने इसे “एक स्थान पर प्रकाशित सबसे अधिक पुस्तकें” बताते हुए एक प्रमाण पत्र प्रदान किया.
इन पुस्तकों को पंचायत की ओर से एन्टे पुस्तकम, एन्टे विद्यालयम (माई बुक, माई स्कूल) नामक प्रोजेक्ट के तहत प्रकाशित किया गया. पुस्तकों में छोटी कथाएं, कविता, नाटक, यात्रा वृतांत और विज्ञान पर लेख शामिल हैं. सभी पुस्तकें कक्षा 1 से 12 वीं के छात्रों द्वारा लिखी गई हैं. जबकि 1,000 छात्रों ने प्रविष्टियां संपादित की गई हैं. इतनी ही संख्या में छात्रों ने प्रत्येक पुस्तक के कवर को स्कैच करने के लिए अपने कलात्मक कौशल का प्रयोग किया.
सीपीएम नेता पी.पी. दिव्या ने दिया था सुझाव
सीपीएम नेता पी.पी. दिव्या के अनुसार, हम चाहते थे कि स्कूली छात्र कोविड लॉकडाउन के नकारात्मक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए खुद को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करें, जिसने उन्हें सोशल मीडिया से जोड़ दिया. कोविड शटडाउन ने छात्रों के बीच पढ़ने पर नकारात्मक प्रभाव डाला है. इसके परिणामस्वरूप, उनके लेखन कौशल पर असर पड़ा और उनमें से कई के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिला.
दिव्या ने बताया कि लिखना और पढ़ना एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और साथ मिलकर वे व्यक्तियों में सकारात्मक बदलाव लाते हैं, इसलिए हमने स्कूली बच्चों को लिखकर खुद को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में सोचा. लेकिन जवाब ने सभी को चौंका दिया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे छात्र लेखन और ड्राइंग के रूप में अपनी रचनात्मकता व्यक्त करेंगे. प्रत्येक बच्चा जीवन भर अपने नाम पर छपी चीज़ों को संजो कर रखेगा. दिव्या ने कहा, जो कुछ स्कूल इस पहल में शामिल नहीं हुए, उन्होंने भविष्य में अवसर तलाशने के लिए पंचायत से संपर्क किया है.
यह हमारे लिए एक अनूठा अनुभव है- कैराली बुक्स के प्रबंध निदेशक
मुद्रकों के लिए भी यह एक अनोखा अनुभव रहा है. कैराली बुक्स के प्रबंध निदेशक ओ. अशोक कुमार ने बताया, स्कूली छात्रों द्वारा लिखी गईं यह पुस्तकें हमारे लिए एक अनूठा अनुभव है, क्योंकि हमने एक ही बार में 756 शीर्षक प्रकाशित किए हैं.
प्राथमिक शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कन्नूर में लॉन्च समारोह में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम जनता की बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि ये किताबें राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में आपूर्ति की जाएं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मलयालम में 1,056 पुस्तकों का अनावरण किया, जो पूरी तरह से कन्नूर के कुल 1100 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में से 1,020 स्कूल के 50,000 से अधिक छात्रों के द्वारा लिखी गईं थीं.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
