Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

Published

on

शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

17 फरवरी 2024/ जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाकर किया गया। उन्होंने अभियान के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम ‘ शिशु संरक्षण माह’ का शुभारंभ 16 फरवरी को किया गया । 22 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप तथा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप की खुराक दी जायेगी।
सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनबाडी केन्द्रों एवं टीकाकरण सत्र स्थल पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार नियमित टीकाकरण दिवस पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम), मितानिनों द्वारा बच्चो को ये दवा दी जायेगी।

यह भी पढ़ें   बस्तर कमिश्नर ने निर्माणाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का किया निरीक्षण

अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों का सफल संचालन व सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। अभियान के दौरान गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उन्हे पोषण पुनर्वास केन्द्र जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। बच्चो को पोषण आहार देकर स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास सहित संक्रमण के उपचार हेतु ऐसे बच्चो को भर्ती किया जायेगा। साथ ही अभियान के दौरान गर्भवती माताओं की जांच एवं बच्चों का टीकाकरण नियमित रूप से किया जायेगा ताकि जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ रहें। शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त स्वास्थ्य सेवायें निःशुल्क दी जायेगी।

यह भी पढ़ें   दंतेश्वरी मंदिर में दिखी नवरात्रि की धूम

कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि शिशु संरक्षण माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी जा रही विटामिन ए सिरप बच्चों को पिलाएं। यह रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
उल्लेखनीय है की 5 वर्ष के बच्चों को आंखों के रोग से बचाने में विटामिन ए सिरप लाभदायक है, आयरन सिरप से बच्चों में एनीमिया से बचाव के साथ ही हिमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हिषा बघेल बनी छत्तीसगढ़ की पहली अग्निवीर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हिषा बघेल बनी छत्तीसगढ़ की पहली अग्निवीर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लोहे के चैनल गेट चोरी करने वालों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending