छत्तीसगढ़
घर से भागी हुई 2 नाबालिग बालिकाओं को किया कटक ओडिशा से रिकवर
थाना – सरकण्डा
अपराध क्रमांक – 252/24 तथा 253/24 (धारा 363 IPC)
कायमी दिनांक – 21/02/2024
🚨 सरकण्डा पुलिस ने 48 घण्टों के भीतर सुलझाया केस
🚨 घर से भागी हुई 2 नाबालिग बालिकाओं को किया कटक ओडिशा से रिकवर
🚨 आरपीएफ का रहा सराहनीय योगदान
मामले का संक्षिप्त विवरण इसप्रकार है कि दिनांक 21/02/2024 को सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग बालिकाएं स्कूल बंक कर रेलवे स्टेशन गई हुई थीं। जहां एक बालिका के परिजन का फ़ोन आने पर तीन में से दो बालिकाएं डांट-मार के डर से चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ गयीं।
मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार को अवगत कराया गया। बालिकाएं जिस ट्रेन में बैठी थीं वह कोरबा की ओर जा रही थी, कोरबा पहुंचने के बाद दोनों बालिकाएं जांजगीर तक अन्य ट्रेन के माध्यम से आयीं और वहां से पुरी की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ गयीं। दोनों बालिकाओं से परिजनों की अलग-अलग मोबाईल नम्बरों से बात हो रही थी। अलग-अलग नम्बरों की सायबर सेल के माध्यम से लोकेशन प्राप्त करने के पश्चात आरक्षक मनोज बघेल के साथ बालिकाओं के परिजन तत्काल ओडिशा रवाना हुए। उत्कल एक्सप्रेस की रनिंग स्टेटस के आधार पर आरपीएफ पोस्ट कटक से समन्वय स्थापित कर दोनों बालिकाओं को कटक रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी से रिकवर किया गया। दोनों बालिकाएं सकुशल चाइल्ड केयर सेंटर में हैं तथा अपने साथ किसी भी प्रकार का अपराध होने का कथन नहीं कर रही हैं। दोनों बालिकाओं को थाना लाकर विधिवत कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

उक्त मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लगातार प्राप्त हुआ तथा आरपीएफ सीनियर डीएससी श्री आदित्य (IRPFS), आरपीएफ पोस्ट कटक प्रभारी इंस्पेक्टर श्री अनिल सिंह, आरपीएफ (क्राइम) सब इंस्पेक्टर श्री एस.के. मिंज का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized4 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized7 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized3 days agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
-
Uncategorized17 hours agoAsian Champions Trophy 2026: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा, छठी बार जीता खिताब
