छत्तीसगढ़
सिगनल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा तकनीकी एवं संरक्षा वर्कशॉप का आयोजन

सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के द्वारा समय-समय पर तकनीकी एवं संरक्षा वर्कशॉप आयोजित किया जाता है । जिससे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ स्वयं को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है । द.पू.म.रे. के रायपुर में एक कार्यशाला (कार्य के दौरान सुरक्षा एवं आत्मरक्षा) का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, द.पू.म.रे. बिलासपुर, श्री सुरेश कुमार सोलंकी एवं जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, रायपुर, श्री रवि शंकर गोयल के द्वारा किया गया । इसमें भाग लेने वाले उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/गतिशक्ति, श्री अनुज गुप्ता, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/रायपुर, श्री चंचल प्रियदर्शी एवं सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/रायपुर के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी में उपस्थित थे ।
सिगनल एवं दूरसंचार विभाग रेलवे की जीवन धारा है । ट्रेनें सिगनल के इशारे पर चलती और रूकती है । आज के दौर में सिगनलिंग का योगदान हर दिन बढ़ता ही जा रहा है । ऑटोमैटिक सिगनल का उसमें बहुत ही खास योगदान रहा है । कर्मचारियों को कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी है और साथ ही साथ स्वयं की रक्षा भी उतना ही आवश्यक है । हाल के दिनों में कुछ अप्रिय घटना घटित हुई जिसे कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता । इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मुख्य अतिथि श्री सोलंकी सर ने कार्यशाला को संबोधित किया ।
जिनकी प्रमुख बातें निम्नलिखित है :
1) ऑटोमैटिक द्विदिशीय पथ सिगनलिंग व्यवस्था में ट्रेनों को आवागमन दोनो ओर से लगातार होता रहता है। अतः कर्मचारियों को बहुत ही ध्यानपूर्वक काम करने की आवश्यकता होती है यहां तक की काम के दौरान एक ऐसे व्यक्ति को रखा जाए जो सिर्फ ट्रेनों का परिचालन के बारे में अपने साथी कर्मचारियों को अवगत् कराए ।
2) रेलवे कर्मचारी या तो यार्ड में काम कर रहे हैं या सेक्शन में, दिन हो या रात हो उन्हें रेट्रोरिफ्लेक्टिव जैकेट पहनना आवश्यक है ।
3) रेलवे कर्मचारी कार्य के दौरान आवश्यकता होने पर ही मोबाईल का उपयोग करें और लाईन से करीब 20-30 मीटर की दूरी बना कर ही बातचीत करें। यही प्रक्रिया आम लोगों को भी अपनानी चाहिए जिससे जानमाल की सुरक्षा हो सके ।
4) कार्य के दौरान कोई भी शार्टकट पद्धति का प्रयोग नहीं करें और न ही कार्य के प्रति कोई लापरवाही बरतें ।
5) जहां तक संभव हो सके सभी रेलवे कर्मचारी अपने ज्ञान को बढ़ायें और एक दूसरे का सहयोग करें। ज्ञान ही सिग्नल उपकरणों को सही रखने में सहायक हो सकती है ।
6) अच्छे ज्ञान के साथ अच्छे रख-रखाव से कम दोषों का मार्ग प्रशस्त होगा जिससे ट्रैक पर आपात कार्य की आवश्यकता कम होगी तथा दुर्घटनाओं/आपदाओं की संभावना न्यूनतम होगी।
यह सभी से अपेक्षा की जाती है कि लोग इमानदारी और समझदारी से कार्य करें जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके ।
कार्यशाला के अंत में मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, रायपुर, श्री चंचल प्रियदर्शी ने मुख्य अतिथि को बहुमूल्य सुझाव के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई की सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण इसको आत्मसात् करेंगे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
