छत्तीसगढ़
दहेज लोभी पति सहेत परिजनों को किया गया गिरफ़्तार
अपराध क्रमांक- 13/2024, धारा 498 ए 506,34 भादवि
नाम प्रार्थीया- गीता मनहर पति गिरोदधाम मनहर उम्र उम्र 26 साल निवासी मायका ग्राम मुढीपार थाना बिल्हा ज़िला बिलासपुर
नाम आरोपी –
1 गिरौधाम मनहर उम्र 26 वर्ष – किसान
2 सास पुत्रा बाई मनहर उम्र 52 साल -गृहणी
3 डेढसास उषा कोसले उम्र 30 साल – गृहणी
साकीनान केंवाछी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग.
विवरण :- प्रार्थीया गीता मनहर पति गिरोदधाम मनहर उम्र उम्र 26 साल निवासी मायका ग्राम मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर आवेदन अपने पति, सास, डेढसास के द्वारा दहेज मे 05 लाख रूपये और कार मायके से लाने की बात को लेकर शारीरिक आर्थिक मानसिक रूप से प्रताडना के संबंध मे आवेदन पेश की जो अवलोकन पर धारा 498ए, 506,34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया पति, सास, एवं डेढसास के द्वारा दहेज के नाम से प्रताडित करने के सम्बंध में प्रार्थिया की शादी 26 अप्रैल 2018 मे गिरोदधाम मनहर पिता धनाराम मनहर निवासी केंवाछी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। इसके माता पिता सामर्थ के अनुसार कूलर, स्कूटी, पंखा, फ्रीज, आलमारी सोफा, वाशिंग मशीन, मिक्शी, ड्रेसिंग टेबल, घरेलू बर्तन, बडा पेटा व सोने चांदी के जेवरात दिये थे मेरे दांपत्य जीवन मे दो बच्चे है एक बच्ची साढे चार साल व दूसरी बेटी तीन साल की है।
दूसरी बच्ची के जन्म के लगभग एक महीने के बाद से ही इसके पति गिरौदधाम, सासं पुत्रा कुमारी , डेढसास उषा कोषले के द्वारा दूसरी बच्ची भी लडकी हो जाने के कारण मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे।
जबकि दोनो बच्चियां सीजर से हुये है इसके ससुराल वाले लडकी होने से संतुष्ट नही थे ससुराल वाले को लडका चाहिये था इस कारण इसे और प्रताडित करने लगे। प्रार्थिया के माता पिता के द्वारा दहेज मे दिये सामानो को खराब है व कम सामान लाई है कहकर प्रताडित करने लगे इसके पति एवं सास के द्वारा अपने मायके से कार व पांच लाख रूपये लाकर दे तभी तेरे को रखेगे कहकर मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे।
इसके पति दूसरी औरत को रखा है अपनी पहली पत्नी को पसंद नही करता है तुम अपने घर जाऔ मैं तुमको नही रखूंगा कहकर अश्लील गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगा इसी बीच घर से रोज बाहर रहने लगा इसके द्वारा पूछे जाने पर गाली गलौच मारपीट करने लगा और तलाक चाहिये कहकर प्रताडित करने लगा दूसरी औरत रखा है निरी.भारती मरकाम के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह और अति. पुलिस अधीक्षक महोदय गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में अपराध कायम कर आरोपितों को दिनांक 22-02-24 को गिरफ्तार किया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा : अब बार-बार गलती की तो License और RC दोनों होंगे रद्द, गडकरी का बड़ा ऐलान
-
Uncategorized1 day ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized5 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
