Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: रमन सिंह ने लगाये भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप

Published

on

breaking chhattisgarh

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ में कोरोना से मौत के आंकड़े छिपाने-बताने के सियासी गर्माहट के बाद अब मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना का उल्लेख नहीं होने को लेकर सियासी पारा गर्म हो रहा है । बीजेपी का सरकार पर आरोप है कि सरकार की गलतियों की वजह से केंद्र की योजनाओं से वो हजारों बच्चे वंचित हो जाएंगे, जिन बच्चों के परिजनों की कोरोना से मौत हुई है । केंद्र सरकार ने ऐसे बच्चों और उनके परिजनों को विशेष सुविधा देने के लिए कई योजनाएं बनाई है ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोरोना और इसकी वजह से मरने वाले बहुत से लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना से मौत का उल्लेख नहीं किया जा रहा है । सरकार भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: वाहन चेकिंग के दौरान संदेह, आरोपीयों के कब्जे से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र तिवारी का कहना है कि BJP का ये आरोप पूरी तरह निराधार है । कोरोना से मरने वालों को कोरोना से मौत का मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जा रहा है । BJP बेवजह इसे तूल दे रही है । हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 12 वीं तक की निशुल्क शिक्षा और 23 वर्ष की उम्र पूरा करने के बाद 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश, SSP पारुल माथुर ने गठन किया स्पेशल नारकोटिक्स सेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: एक बार फिर धान बेचने को लेकर टोकन के लिए मची भगदड़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी: PM मोदी की मां के लिए पूजा-पाठ, सर्व गुजराती समाज ने शुरू किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending