Connect with us

छत्तीसगढ़

सरकण्डा क्षेत्र में संचालित कबाड़ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

आरोपी के कब्जे से 4 टन अवैध कबाड़ किमती 93000/- रू. सहित एक ट्रक किया गया जप्त।

नाम आरोपीः- संतोष रजक पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी चांटीडीह, पठानपारा सरकण्डा।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही हेतु आज दिनांक 14.11.2024 को रवाना हुआ था।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: यहां टीके की जगह हाई एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन लगाने से 50 मवेशियों की मौत

दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि संतोष रजक अपने दुकान में अवैध कबाड़ का सामान चोरी के लोहे का छड़ टूकड़ा, टिना टप्पर आदि सामान खरीदी करता है। जिसे दुसरे जगह बिक्री करने के लिए ट्रक में लोड कर ले जाने की तैयारी कर रहा है।

उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके पालन में मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां टीना टप्पड़, कबाड़ सामान, सेट्रिंग का चादर, टिना एवं अन्य कबाड़ सामान वजन करीब 4 टन किमती 93000/- रू. वाहन क्रमांक CG10 X 4487 में लोड मिला। जिसके संबंध में विधिवत् कार्यवाही करते हुये उक्त वाहन एवं कबाड़ सामान जुमला किमती 3,93,000/- रू. को अपराध से संबंधित सम्पत्ति होने की संभावना पर विधिवत् जप्त कर आरोपी संतोष रजक को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   घर से भागी हुई 2 नाबालिग बालिकाओं को किया कटक ओडिशा से रिकवर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: मदरसा में नाबालिग छात्रा की मौत का मामला, बिना अनुमति के बच्चों को दिया जा रहा था मजहबी शिक्षा...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending