Connect with us

छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में कोरिया जिले ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा रैंक

Published

on

कोरिया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में कोरिया जिले ने छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरा रैंक प्राप्त किया है। सरगुजा संभाग के सभी जिलों में से केवल कोरिया जिला प्रथम पांच में स्थान बनाने में सफल हुआ है। 1 जनवरी से 31 दिसम्बर 2020 की अवधि में प्रत्येक तिमाही में जिले में टीबी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों के मूल्यांकन के बाद पूरे प्रदेश में कोरिया जिले को, बीजापुर एवं सुकमा जिले के बाद सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति कोरिया  एसएन राठौर ने कोरिया जिले की इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें   25 सितम्बर राशिफलल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ.रामेश्वर शर्मा ने भी स्वास्थ्य टीम को बधाई दी और बताया कि जिले में टीबी पर नियंत्रण और जांच के लिए जिले में कार्यरत माइक्रोस्कोपिक सेंटरों की संख्या, संदिग्ध मरीजों की पहचान, उनकी जांच व उपचार की सुविधा, पंजीकृत मरीजों को दिए जाने वाले डीबीटी लाभ, डीआरटी ड्रग एंड रेसिस्टेंट टीबी मरीजों की संख्या, मरीजों के लिए दवाईयों की व्यवस्था और उनके इलाज के फॉलोअप के आधार पर प्रदेश के सभी जिलों में टीबी नियंत्रण कार्यों की रैंकिंग तैयार की गई है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ.एके सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय में सीबीनाट के माध्यम से जांच की जाती है।

यह भी पढ़ें   तीन दिनों में अभियान चलाकर शत प्रतिशत सीडिंग कराने निर्देश

वर्ष 2020 की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में 4693 स्पुटम जांच की, जिसमें 681 मरीज़ों की पहचान की गई। कोरोना महामारी के बावजूद जिले की ट्रीटमेंट सक्सेस रेट 79 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि जिले में मरीजों को एनपीवाय(पोषण योजना) के तहत प्रतिमाह 500 रुपये की राशि दी जाती है। साथ ही ट्राइबल टीबी पेशेंट अलाउंस 750 रुपये दिया जाता है। वर्तमान में जिले में 288 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शनि मरकाम की मृत्यु की घटना के संबंध में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष बयान दे सकते हैं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पारिवारिक विवाद में अपने पत्नी के हाथ के पंजे को काटकर अलग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बंगाल में हिंसा जारी, BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने TMC को ठहराया जिम्मेदार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending