Connect with us

छत्तीसगढ़

सहरसा: सिहौल पंचायत में मुखिया आशा देवी ने किया खुलेआम भ्रष्टाचार! भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे नागरिक

Published

on

सिहौल (सहरसा)। बिहार के सहरसा जिला अंतर्गत सिहौल पंचायत में मुखिया आशा देवी के खिलाफ पिछले पंचायती राज चुनाव में भाग लिए उम्मीदवार पवन कामत मुखिया आशा देवी और उनके पति रामबिलास सिंह के खिलाफ आमरण अनशन की सूचना प्रशासन को देते हुए अनशन पर बैठ गए हैं।उनका कहना है कि मनरेगा हो या अन्य सरकारी कार्य मुखिया ने अपने पति के नेतृत्व में खुलेआम भ्रष्टाचार किया है।

कामत की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सिहौल पंचायत की मुखिया ने पंचायत में चल रहे सरकारी योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार किया है, इसलिए सभी सरकारी योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जांच की जाए।उल्लेखनीय है कि इस पंचायत में मुखिया आशा देवी का कार्यकाल विवादास्पद रहा है। पंचायत के लोग मुखिया के कार्यों से असंतुष्ट हैं।

पंचायती राज चुनाव में भाग लेने वाले पूर्व उम्मीदवार पवन कामत ने इस संबंध में सहरसा के अनुमंडल पदाधिकारी को भी एक शिकायती ज्ञापन दिया है, जिसकी प्रति यहां दी जा रही है।

यह भी पढ़ें   सिनियर इंटर डिस्ट्रीक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता : आज खेला जायेगा तीसरे दिन का मैच, इन खिलाडियों के मजबूत साझेदारी ने बिलासपुर सीनियर की बढ़ाई उम्मीद

सेवा में-
अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, सहरसा।

विषय-सिहौल पंचायत के मुखिया आशा देवी और उनके पति रामबिलास सिंह के द्वारा अपने अभी तक के कार्यकाल में पंचायत में चलाए जा रहे विकासात्मक योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना व अनशन किए जाने के संबंध में।

महाशय,

निवेदन है कि सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत सिहौल पंचायत में वर्तमान मुखिया आशा देवी व उनके पति रामबिलास सिंह के द्वारा पंचायत में चलाए जा रहे योजनाओं में सरकारी राशि का बंदरबाट किया जा रहा है।पंचायत में इदगाह के मिट्टीकरण, दुर्गा स्थान में बनाए जा रहे सड़क जैसी कई योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।

यह भी पढ़ें   भाजपा किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

महाशय, मैं विगत पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए उम्मीदवार रहा हूं और सामाजिक कार्यों से सरोकार रखता हूं, इसलिए मैं आगामी 15 अक्टूबर से दुर्गा उच्च विद्यालय के प्रांगण स्थित मंच पर उक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आमरण अनशन करूंगा।

इस आवेदन के माध्यम से मैं श्रीमान को यह सूचित करना चाहता हूं कि सिहौल पंचायत का मुखिया व उनका पति दबंग किश्म के व्यक्ति हैं और उनसे मुझे खतरा हो सकता है। अतः निवेदन है कि अनशन के दौरान सुरक्षा मुहैया कराया जाए। साथ ही मौजूदा मुखिया के कार्यकाल में पंचायत के सभी सरकारी योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जांच करवाई जाए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: टिकट काउंटर पर बैठने वाली महिला कर्मचारियों भारी लापरवाही उजागर, चलती ट्रेन में हुआ विवाद...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   " निजात" अन्तर्गत यूनिसेफ़ व CG Agricon के एक्सपर्टस द्वारा हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ट्विटर से उड़ी चिड़ियां, एलन मस्क ने नया लोगो रखा ‘X’
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending