छत्तीसगढ़
बिलासपुर: टिकट काउंटर पर बैठने वाली महिला कर्मचारियों भारी लापरवाही उजागर, चलती ट्रेन में हुआ विवाद…
बिलासपुर| 22 जुलाई को रात 10:00 बजे जांजगीर चांपा के भागीरथ विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने गीतांजलि एक्सप्रेस से कल्याण जाने के लिए टिकट काउंटर नंबर 3 से करंट रिजर्वेशन कराया था। जो बर्थ टिकट पर था, उस पर बैठकर वे नागपुर तक पहुंच भी गए, लेकिन नागपुर पहुंचने पर उसी बर्थ पर दूसरा यात्री भी पहुंचा और फिर विवाद होने लगा तो मामले में टीटीई ने दखल दी और दोनों की टिकट जांची तो नागपुर से बुकिंग की गई टिकट वाले यात्री का नाम व पीएनआर नंबर चार्ट पर दिखाई दे रहा था , लेकिन बिलासपुर से जारी टिकट चार्ट में नहीं दिख रही थी। इस कारण से चलती ट्रेन में विवाद होता रहा। बिलासपुर के यात्री के पास जो टिकट था उसका स्क्रीनशॉट वाला प्रिंट था, इसलिए टीटीई को उस पर संदेह हुआ और भागीरथ को भुसावल आरपीएफ के हवाले कर दिया गया । आरपीएफ 25 जुलाई को भागीरथ को लेकर बिलासपुर पहुंची और पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जब इस मामले की जांच की गई तो बिलासपुर में टिकट काउंटर पर बैठने वाली महिला कर्मचारियों की भारी लापरवाही उजागर हुई। अधिकारियों ने पाया कि 22 जुलाई की रात ड्यूटी पर उपस्थित 3 महिला कर्मचारियों ने यह गड़बड़ी की है। टिकट काउंटर पर बैठी डी निहारिका राव के पास भगीरथ टिकट बनाने के लिए काउंटर पर पहुंचा था बताया जा रहा है कि निहारीका की आईडी काम नहीं कर रही थी, इसलिए उसने अपने सहयोगी पी सीमा की आईडी का इस्तेमाल टिकट बनाने के लिए किया। टिकट बना कर उसने यात्री को दे दिया। इसके बाद दोनों क्लर्क ड्यूटी ऑफ होने के बाद काउंटर की राशि कैशियर निम्मी सोना कांति के पास जमा करा चलती बनी। अपनी ड्यूटी खत्म होने के समय निम्मी सोना ने पैसे गिनने के बाद सिस्टम में चेक किया तो देखा कि कुछ राशि अधिक है। उन्होंने अतिरिक्त राशि को छोड़कर शेष पैसा जमा करा दिया। दूसरे दिन उन्होंने अतिरिक्त राशि भी जमा कराई। इधर दूसरे दिन अतिरिक्त राशि जमा कराने से तीनों महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध बन गई। पहले तो सहयोगी कर्मचारी की आईडी का इस्तेमाल और फिर रोज के कैश को दो टुकड़ों में जमा करने से मामला पूरी तरह संदिग्ध बन गया है।
जिसके बाद सीनियर डीसीएम पुलकित सिंघल ने क्लर्क डी निहारिका राव, बुकिंग क्लर्क पी सीमा और कैशियर निम्मी सोना कांति को सस्पेंड कर दिया है। यह कहना मुश्किल है कि यह गलती इन महिला कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हुई है या फिर इन्होंने जानबूझकर यह घोटाला किया है ,लेकिन इसकी सजा तीनों को मिली है। ऊपरी तौर पर देखने पर यह पता चल रहा है कि निहारिका ने यात्री की मदद करने के लिए ही सहकर्मी का आईडी इस्तेमाल किया जबकि इस मामले में सीमा की भूमिका कहीं नजर नहीं आती। वही निम्मी सोना ने भी पहले दिन शायद अतिरिक्त राशि इसलिए जमा नहीं की क्योंकि वह तसल्ली कर लेना चाहती थी कि यह राशि किस वजह से बढ़ी है, लेकिन अगर उनकी नियत में किसी तरह की खोट होती तो शायद वह अगले दिन भी यह राशि जमा नहीं करती। जाहिर है अनजाने में ही तीनों महिला कर्मियों से यह गलती हुई होगी लेकिन इस लापरवाही की सजा अब उन्हें भुगतनी पड़ रही है। वैसे तो इस मामले में भागीरथी भी बेगुनाह थे जिन्हें भी बेवजह इस आफत का सामना करना पड़ा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized7 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized22 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized3 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized11 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized4 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
