छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली कुख्यात महिला आरोपी गिरफ्तार, अपनी बेटी को उतारी बाजार में….
बिलासपुर| सरकंडा थाना क्षेत्र में बरसों से ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली और नई-नई लड़कियों को इस धंधे में लॉन्च करने वाली कुख्यात आरोपी अपनी बेटी के साथ गिरफ्तार की गई है। यह सब कुछ इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि इनके चंगुल में फंसी युवती ने किसी तरह सरकंडा थाने पहुंचकर इनकी कारगुजारियों को उजागर किया।
दरअसल, रायगढ़ में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए दुर्गेश्वरी से हुई थी। दोनों के बीच लगातार संपर्क रहने पर युवती ने उससे किसी काम में लगाने का आग्रह किया था। जिस पर दुर्गेश्वरी ने उसे बिलासपुर जबड़ा पारा स्थित खुशबू ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिला दी। युवती इस ब्यूटी ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी कि इसी दौरान लॉक डाउन लग गया और उसकी नौकरी चली गई।
आरोपी दुर्गेश्वरी ने युवती पर रहम दिखाते हुए उसे अपने ही घर पर रख लिया और फिर हमेशा की तरह उस पर दबाव बनाते हुए उसे देह व्यापार में शामिल करने के लिए प्रलोभन भी देने लगी। युवती अब पूरी तरह से दुर्गेश्वरी के चंगुल में थी , लिहाजा उसने भी झटपट पैसे कमाने की सोच के साथ इस धंधे में कदम रख दिया। अब दुर्गेश्वरी और उसकी बेटी श्रुति सुमन वैष्णव उसे हर दिन ग्राहकों को परोसने लगी, जिससे तंग आकर वह इन दोनों मां बेटी के चंगुल से किसी भी कीमत पर बाहर आने छटपटाने लगी, लेकिन उसे मौका ही नहीं मिल रहा था । मगर 24 जुलाई को उसके हाथ एक मौका लगा और वह किसी तरह दुर्गेश्वरी और सुमन के चंगुल से छूट कर भागने में कामयाब हुई ।एक दिन उसने जैसे तैसे शहर में गुजारा और 26 जुलाई को आधी रात करीब 1:00 बजे सरकंडा थाने पहुंच गई ।
इतना ही नहीं उसने थाने के ही गेट पर जहर भी पी लिया, जिससे उसे उल्टी होने लगी। जब थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों की उस पर नजर पड़ी तो उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां पीड़ित युवती ने अपने साथ घटी हर घटना बयां कर दी। इस मामले में तत्काल एफ आई आर दर्ज करते हुए सरकंडा पुलिस ने कुख्यात देह व्यापार संचालिका दुर्गेश्वरी और उसकी बेटी सुमन को गिरफ्तार कर लिया है । इन दोनों पर पहले भी सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगता रहा है और दोनों पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुकीं हैं, लेकिन हर बार छूटने के बाद ये अपने पुराने काम पर लौट आते हैं। सरकंडा पुलिस ने दोनों मां बेटी के खिलाफ धारा 294, 323 , 370 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized11 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
