छत्तीसगढ़
Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियां हुई तेज, जीत हासिल करने कांग्रेस इन बड़ों मुद्दों पर बना रही रणनीति…देखिए
Lok Sabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों ने अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी। हालांकि इस रेस में सभी लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर भाजपा आगे निकल गई है।
रायपुर पत्रिका @ राहुल जैन। Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों ने अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी। हालांकि इस रेस में सभी लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर भाजपा आगे निकल गई है। कांग्रेस में अभी भी 5 लोकसभा सीटों में उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है। इन सबके बीच दोनों राजनीतिक दलों ने अपनी जीत की आधारशिला रखने के लिए अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नई रणनीति के तहत कांग्रेस लोकसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों को भी हवा देने का काम कर रही है। वहीं भाजपा केंद्र व राज्य सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जा रही है।
प्रदेश में ऐसे कुछ स्थानीय मुद्दे हैं, जिन्हें कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी। इसमें सबसे प्रमुख मुद्दा ट्रेनों की लेटलतीफी और सुविधाओं की कमी का मुद्दा है। इसे लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है। कांग्रेस सरकार के समय इसे लेकर बड़ा आंदोलन भी किया गया था। अभी भी ट्रेनों के रद्द होने और लेटलतीफी का मुद्दा कायम है। इसके अलावा हसदेव अरण्य के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस जनता के बीच जाने का मन बना रही है। हालांकि इस मुद्दे पर राजनीति ज्यादा हावी है। भाजपा का आरोप है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय कोल ब्लॉक को मंजूरी दी गई है। वहीं कांग्रेस वहां के जन आंदोलन में जनता के साथ खड़ी है।
बेरोजगारी और महंगाई पर ज्यादा फोकस
कांग्रेस ने चुनावी रणनीति के तहत बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके लिए युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस की पूरी टीम को लगाया गया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों सीएम हाउस के घेराव का प्रयास किया था। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बेरोजगारी को लेकर युवाओं से फार्म भी भरवाए गए थे। इसके जवाब में भाजपा प्रदेशभर में लाभार्थी सम्मेलन कर रही है। इसके तहत 40 लाख लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
वादा-खिलाफी भी होगा बड़ा मुद्दा
कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार की वादा-खिलाफी को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। दरअसल, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बेरोजगारी भत्ता को बंद कर दिया गया है। इससे युवाओं में नाराजगी है। कांग्रेस इसे भुनाने के प्रयास में लगी है। वहीं पूर्ववर्ती सरकार किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की थी। इसकी तीन किस्त का भुगतान हो गया था। चौथी किस्त का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। इसके अलावा महतारी वंदन योजना में भी नियम शर्तों की वजह से सभी महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। यह वादा अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसे लेकर भी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized7 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized1 day ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
