Connect with us

छत्तीसगढ़

टैक्स वसूलने उतरे दो दर्जन अधिकारी, आयुक्त बोले- जमा नहीं करने पर होगी कुर्की 

Published

on

टैक्स कलेक्शन को लेकर नगर निगम की टीम एक्शन में आ गई है। सालों से राजस्व टेक्स अदा नही करने वाले ऐसे बड़े बकायदारों के खिलाफ निगम प्रशासन ने वसूली अभियान को तेज कर दी गई है।

जीवानंद हलधर-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले टैक्स कलेक्शन को लेकर नगर निगम की टीम एक्शन में आ गई है। सालों से राजस्व टेक्स अदा नही करने वाले ऐसे बड़े बकायदारों के खिलाफ निगम प्रशासन ने वसूली अभियान को तेज कर दी गई है। बकायादारों के खिलाफ कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जिनमें संपति कर, जल कर सहित कई टैक्सों को मिलाकर साढे 4 करोड़ रुपये का टैक्स लोगों ने जमा नहीं किया है। ऐसे में उनसे वसूली करने लिए निगम के 2  दर्जन से भी ज्यादा का राजस्व अमला शहर में वसूली के लिए निकला। जहां शहर के 5 बडे बकायादारों ने तो तुरंत ही जमा कर दिया और कुर्की से बचने के लिये कुछ बकायदारों ने 5 लाख रुपये का टैक्स तत्काल में जमा कर दिया है। लेकिन ऐसे शहर के 15 बड़े बकायदारों पर निगम आयुक्त ने राजस्व जमा राशि नही करने पर उनके खिलाफ कुर्की का आदेश भी दे दिया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में स्वाईन फ्लू का खतरा! 12 DSP हुए शिकार, एक हफ्ते तक राज्य पुलिस अकादमी की क्लासेस सस्पेंड

आयुक्त बोले- कर भुगतान नहीं तो होगी कुर्की 

बातचीत के दौरान निगम आयुक्त ने बताया कि, संपति कर, जल कर और समेति कर मिलाकर कुल साढे 4 करोड़ की राजस्व वसूली होनी हैं। लगातार नोटिस  दिए जाने के बाद भी टेक्स जमा नही करने पर अब निगम ने सभी बड़े बकायदारों के खिलाफ कुर्की करने का फ़रमान जारी किया है। आदेश में कहा है कि, कुर्की से बचने के लिए तत्काल ही टैक्स का भुगतान जल्द करें और कुर्की से बचें। यह अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते एक आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, थाना पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अस्पतालों को उपलब्ध कराया एक्स-रे मशीन, अब मरीजों के इलाज में आएगी तेजी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते एक आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, थाना पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending