देश
20 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष
फायदा- पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें: सास के लिए बॉयफ्रेंड ढूंढ रही बहू, सोशल मीडिया पर डाला विज्ञापन…
वृष
फायदा- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में पहले से सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, आदेश जारी….
मिथुन
फायदा- पैसों की आवक बनी रहेगी। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है।
नुकसान- संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आज का भाव
कर्क
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। कोई गलत काम न करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
यह भी पढ़ें: VIDEO: ऑनलाइन क्लास में सज-धजकर पहुंची मैडम, छात्रा ने किया कमेंट, पीछे से पिता ने बेटी से पूछा-मैम ने लिपिस्टक लगाई है या नहीं?
सिंह
फायदा- आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: रायपुर के सदर बाजार में चोरों ने दी दबिश! दिनदहाड़े 3 करोड़ के हीरे हुए चोरी, जाँच में जुटी पुलिस
कन्या
फायदा- बिजनेस को लेकर फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- मां काली की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: न लहंगा लाए और न हार, मेरी चौखट पर क्यों लाए बारात? जयमाल के बाद दूल्हे की शक्ल देखकर भड़की दुल्हन… मचा हडकंप
तुला
फायदा- नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
यह भी पढ़ें: KTM की बाइक्स पर मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स, कंपनी दे रही हैं 25 हजार तक की छुट… लिमिटेड टाइम के लिए है Offer
वृश्चिक
फायदा- अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- गरीब महिलाओं को कपड़े और भोजन का दान करें।
यह भी पढ़ें: Horror Killing: दो बच्चों की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस
धनु
फायदा- बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है।
नुकसान- ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: OMG: पिता की बारात लेकर 13 साल का बेटा पहुँचा दुल्हन के घर, करवाई पापा की शादी… लोग हैरान
मकर
फायदा- यत्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।
यह भी पढ़ें: चाय पिलाने को लेकर हुआ विवाद, नर्स ने डॉक्टर को जड़ दिया थप्पड़, फिर….
कुंभ
फायदा- संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukari: चिकित्सा विभाग में नर्स के 3012 पदों पर निकली भर्ती, यहाँ करें आवेदन
मीन
फायदा- संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।
यह भी पढ़ें: पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने बच्चों को कुएं में दे दिया धक्का, रातभर वहीं बैठकर रोती रही, और….
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















