फैशन
बारिश में लें समोसे-चाट का मजा, ट्राई करें ये रेसेपी

मानसून की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में सबसे ज्यादा तला-भुना, तीखा-चटपटा खाने का दिल करता है, लेकिन जुबान को अच्छी लगने वाली ये चीज़ें सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होती हैं। ज़्यादा ऑयली खाने से बदहज़मी, एसिडिटी, पेट और सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके तला, जंक खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी हो सकती है, जो आगे चलकर हार्ट की बीमारी और मोटापे का कारण बन सकती है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे स्नैक्स की रेसिपीज़, जिन्हें बिना तेल के बना सकते हैं और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
बिना तेल के बनने वाले टेस्टी स्नैक्स
ऑइल फ्री पोहा
पोहे को आप सिर्फ सुबह के ही नहीं, बल्कि शाम के नाश्ते में भी बना-खा सकते हैं। ये वैसे तो बहुत हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन इसे बनाने के लिए लोग इसमें आलू, सेव जैसी कई चीज़ें डालते हैं, जो नो डाउट स्वाद तो बढ़ाते हैं, लेकिन सेहत के लिए सही नहीं होते, तो यहां जानें बिना तेल के कैसे बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी पोहा।
बनाने की विधि
पोहे को धोकर अच्छे से उसका पानी निकाल कर 10 मिनट के लिए रख दें। अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस और शक्कर मिला लें। 5 मिनट के लिए इसे स्टीमर में पका लें (स्टीमर प्रीहीट होना चाहिए)। प्लेट में निकाल कर बारीक कटे हरे धनिया पत्ती से सजा कर सर्व करें।
नोट:- माइक्रोवेव में पकाने के लिए किसी कॉटन के कपड़े में पोहे को रख कर 2 मिनट के लिए 100 °C पर पकाएं और उसके बाद माइक्रोवेब सेफ बर्तन में पोहे निकाल कर फिर से 2 मिनट के लिए पकाएं।
अंकुरित मूंग चाट
अंकुरित मूंग सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी होती है और बारिश में तो चाट खाने का अलग ही मजा होता है, तो क्यों न चाट को थोड़ा हेल्दी बनाकर खाया जाए।
बनाने की विधि
1. एक बड़े बाउल में अंकुरित मूंग, कटा प्याज, कटा टमाटर, स्वादानुसार नमक, चाट मसाला, नींबू का रस और ग्रीन चिली सॉस ये सारी चीज़ें मिलाएं। ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया और अनार दाने डालकर सर्व करें।
3. बेक्ड समोसा
बारिश में समोसे लगभग हर किसी का पसंदीदा स्नैक है, लेकिन ऑयली होने की वजह से बहुत से लोग चाहकर भी इसका आनंद नहीं ले पाते, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऑयल फ्री समोसा।
विधि
समोसा बनाने के लिए सबसे पहले परात में मैदा लेकर उसमें चीनी, ड्राई एक्टिव यीस्ट, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें और गुनगुने पानी से इसे गूंधते हुए नर्म आटा तैयार कर लें। अब इस आटे को ढककर 2 से 3 घंटे के लिए रख दें जिससे ये सेट हो जाए। जब आटा फूल जाए तब इससे समोसे बनाएं। अब एक नॉन स्टिक पेन गरम करें। उसमें अदरक, धनिया पाउडर, जीरा और मटर डालकर करीब 2 मिनट हलकी आंच पर भूनें। आलू को छीलकर इसे थोड़ा बारीक काट लें और पेन में डालें। ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर, गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छे से चलाते हुए मिला लें। आंच बंद कर के इस स्टफिंग को किसी प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें।अब समोसे के लिए तैयार आटे को थोड़ा सा और मसल लें और आटे की छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब इनकी लोईयां बनाकर इसे बेल लें और चाकू से बीच से काटकर आधा कर लें। आधा भाग लेकर एक हाथ में रखें, जो किनारा कटा हुआ है उसके आधे भाग पर उंगली से हल्का पानी लगाइए. अब इस भाग पर दूसरे आधे भाग को रखकर उसे चिपका दें ताकि समोसे बनाने के लिए तिकोना आकार बन सके।
इसके बाद स्टफिंग लेकर उसे इस तिकोने में भरें और खुल्ला भाग थोड़ा सा पानी लगाते हुए किनारों को हल्के हाथ से चिपकाकर बंद कर दें। अब एक ट्रे में समोसे को थोड़ी थोड़ी दूरी पर रखें और 30 मिनट के लिए इसे ढककर रख दें | ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। इसके बाद समोसे वाली ट्रे को ओवन में रखकर इसी तापमान पर 10 मिनट के लिए पकाएं। अब ओवन को खोलकर देखें कि समोसे तैयार हो गए हैं या नहीं। अगर समोसे गोल्डन ब्राउन हो गए है तो बेकिंग ट्रे को बाहर निकाल लें अभी आपके समोसे सर्व करने के लिए तैयार है। आप इसको टमेटो केचप या ग्रीन चिल्ली सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़
रायपुर धरसीवां के उद्योगपति अग्रवाल दंपत्ति ने जीता ‘मोस्ट एक्सपीरियंस कपल’ अवार्ड

रायपुर। जेसीआई रॉयल कैपिटल द्वारा छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ ज़ोन के लिए वार्षिक कार्यक्रम “प्यार का नग़मा – कपल ट्रेनिंग प्रोग्राम” बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल ट्रेनर जेसी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल ने किया, जिसमें कुल 36 जोड़े शामिल हुए।
इवेंट में विभिन्न सत्रों और गतिविधियों के दौरान कपल्स ने संवाद, समझ और आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर रायपुर धरसीवां के राइस मिलर जेसी जेएफएम महेश अग्रवाल और श्रीमती अंजलि अग्रवाल को “Most Experienced Couple Award” से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महेश अग्रवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि..
पायलट फैकल्टी का ट्रेनिंग एक्ट बेहद प्रेरणादायक और उपयोगी रहा। इस कार्यक्रम ने हम सबकी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया। इसके लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ।

कार्यक्रम में ज़ोन के विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे कपल रिलेशनशिप को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
blog
Lucky Moles on Female Body: क्या आपके शरीर के इन खास 5 जगहों पर हैं तिल?

lucky moles on female body] हर इंसान के शरीर पर तिल होना आम बात है। अक्सर हमें शरीर के किसी न किसी बॉडी पार्ट्स पर तिल के निशान दिख जाते हैं। कभी लाल तो कभी काले रंग के तिल नजर आ ही जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? शरीर के तिल कुछ लोगों के लिए गुडलक भी साबित होते हैं, या कुछ के तिल भी आपके लिए नुकसान हो सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर तिल का कोई न कोई मतलब होता है।
कुछ ऐसे तिल होते हैं जो आपको फायदा दिला सकते हैं तो वहीं कुछ ऐसे तिल भी होते हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि शरीर के किस हिस्से पर किस तिल का होने का क्या मतलब होता है।
गले पर तिल:
गले पर तिल होने से सोचने समझने की शक्ति बहुत अच्छी होती है। ऐसे लोगों की उम्र लंबी होती है और उन्हें सुख सुविधाओं के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
ललाट पर तिल:
ललाट पर तिल होना बताता है कि वो एक मेंटर की भूमिका में हैं। ये तिल दोनों भौहों के बीच में होता है। ये तिल उनके लिए फायदेमंद होता है।
होंठ पर तिल:
होंठ के ऊपर तिल होना ये बताता है कि आप बहुत आकर्षित हैं और आपकी बात का लोगों पर बहुत असर होता है। ऐसे लोग सुख सुविधाओं को पसंद करते हैं। इन्हें प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।
हथेली पर तिल:
जिन लोगों की उल्टे हाथ की हथेली के बीच में तिल होता है उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे लोग धन को जमाकर रखते हैं। पैसे बचाने में ये लोग माहिर होते हैं।देश
कौन है ये बिहार की सिंगर स्वाति मिश्रा? PM मोदी भी हो गए मंत्र मुग्ध

देश में टैलेंट की कमी नहीं है और सोशल मीडिया के दौर में तो अब कई सारे टैलेंट ऐसे हैं जो वायरल भी हो रहे हैं. आजकल एक गाना हर तरफ छाया गया है और काफी ज्यादा सुना जा रहा है. गाने के बोल हैं ‘राम आएंगे’. इस गीत को फैंस तो पसंद कर ही रहे हैं अब ये गीत सुन पीएम मोदी भी मंत्रमुग्ध हो गए हैं और उन्होंने ये गाना गाने वाली सिंगर स्वाति मिश्रा की तारीफ भी की है. आइये जानते हैं कौन हैं स्वाति मिश्रा जिनके गीत को खूब सुना जा रहा है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने इस गाने की तारीफ की है और इसका यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा- ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है’ पीएम मोदी की बातों से तो लग रहा है कि उन्हें ये गीत काफी पसंद आ गया है. वैसे तो ये गीत पिछले कुछ दिनों से खूब सुना जा रहा है लेकिन मोदी जी द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद से ये गाना और भी तेजी से वायरल हो रहा है.
श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है#ShriRamBhajanhttps://t.co/g2u1RhPpqO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2024
कौन हैं स्वाति मिश्रा?
स्वाति मिश्रा की बात करें तो वे बिहार की रहने वाली हैं. वे बिहार के छपरा स्थित माला गांव की रहने वाली हैं. फिलहाल रिपोर्ट्स की मानें तो वे काम के सिलसिले में मुंबई में रहती हैं. उन्हें इस गाने से पॉपुलैरिटी मिली है लेकिन वे पहले भी कई सारे भजन गा चुकी हैं. उनकी आवाज को फैंस काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी वे धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही है. इंस्टाग्राम पर भी उनकी ठीक-ठाक फैन फॉलोइंग है. यहां पर उनके 742 हजार फॉलोअर्स हैं.
बता दें कि साल 2024 जनवरी में अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान है. धार्मिक माहौल बना हुआ है. हर तरफ जय श्री राम की गूंज है. इन्हीं सबके बीच ये गाना इस माहौल में चार चांद लगा रहा है. हर दूसरे शख्स की प्ले लिस्ट में आपको ये गाना मिल जाएगा. साथ ही इस गाने की पॉपुलैरिटी के साथ बिहार की बेटी स्वाति मिश्रा की लोकप्रियका भी खूब बढ़ रही है.
https://www.youtube.com/watch?v=wncNcu6jEgs


















