Connect with us

छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराते आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Published

on

🔶 आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार तलवार जप्त।

आरोपी – अश्वनी कुमार बंजारे पिता संतोष बंजारे उम्र 20 साल साकिन रानीसागर कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)

विवरण – लोकसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर नजर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा असामाजिक तत्वों और समाज में शांति भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 30.03.2024 के शाम को थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिली की ग्राम रानीसागर रोड में एक अज्ञात व्यक्ति तलवार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर ग्राम रानीसागर रोड में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते आरोपी अश्वनी कुमार बंजारे के कब्जे से धारदार तलवार जप्त कर थाना लाकर विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा और आरक्षक रवि राजपूत ,विश्वजीत खूँटे एवं सुनील पटेल सक्रिय रहे

यह भी पढ़ें   मस्तुरी न्यूज: कोरोना कंटेन्मेंट जोन में जबरन बेच रहे थे सब्जी, पुलिस कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाज में असमाजिक तत्व एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर अपराध पर रोक लगाना है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Gold Price Today: सोने के दाम औंधे मुंह धड़ाम, 24 कैरेट का रेट सुन महिलाओं में मची होड़...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG NEWS: कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, 7वें वेतनमान की 5वीं किस्त जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए युवक ने की खुदकुशी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending