Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस का असामाजिक तत्वों पर प्रहार, लूट पाट के आदतन बदमाश सतर्क हो जाओ, बिलासपुर पुलिस के प्रहार से नहीं बच पाओगे

Published

on

थाना- सिरगिटट, जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
धारा- 394 भादवि

’’ लूट के मामले में सिरगिट्टी पुलिस को मिली सफलता ।
’’ मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक सिरगिट्टी पुलिस की गिरफ्त मे ।
’’ एकांत जगह पर आने जाने वालो लोगो को बनाते थे लूट का शिकार ।
’’ आरोपी एवं अपचारी बालको के कब्जे से लूट किये गये मोबाईल कीमती 6000 रूपये व नगदी रकम 200 रू. जुमला 6200 रूपये किया गया जप्त ।
01 आरोपी एवं 03 अपचारी बालको को अभिरक्षा में लिया जाकर कार्यवाही की जा रही है

नाम आरोपी – करन कुमार खुंटे पिता सुनील कुमार खुंटे उम्र 18 साल 01 माह निवासी सिंचाई कालोनी के पीछे पामगढ थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा छ0ग0
अपचारी बालक – 03 अपचारी बालक

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप कुमार नगेशिया पिता मनोज राम उम्र 18 साल पता बरटोला थाना सामरी जिला बलरामपुर छ.ग. द्वारा दिनांक 30.03.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.03.2024 को यह बिलासपुर आया था और कहीं अन्यत्र जाने हेतु बस नही मिलने के कारण नया बस स्टैण्ड तिफरा में रूका हुआ था और रात्रि करीबन 02.30 बजे चार लडके आये और प्रार्थी के ग्रे रंग के पिट्ठू बैग को छिनने लगे इसके विरोध करने पर एक लडक अपना बेल्ट निकाल कर इसे मारने लगा तथा उसके अन्य साथी भी हाथ मुक्का लात से मारने लगे और इसके जेब में रखे एक नग लावा कंपनी का मोबाईल कीमती 6000 रूपये एवं 200 रूपये नगदी को लूट कर भाग गये जिस पर थाना सिरगिट्टी में अपराध पंजीबध्द कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह ,

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: DA समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महोदय उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन महोदय उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु क्षेत्र के संदेहियों के गतिविधियों पर नजरे रखी जा रही थी इसी क्रम मे नया बस स्टैण्ड तिफरा के पास सुनसान जगह पर चार व्यक्ति घूमते मिले जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर संदेही करन कुमार खुंटे अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 30.03.2024 के दरमियानी रात नया बस स्टैण्ड तिफरा में अज्ञात व्यक्ति से मोबाईल व नगदी रकम 200 रूपये लूट करना स्वीकार किये ।

यह भी पढ़ें   आरोपियो द्वारा बिक्री करने हेतु अवैध महुआ शराब रखा था कब्जे में।

आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लूट किये एक नग मोबाईल 200 रूपये नगदी एवं एक पीट्ठू बैग को जप्त कर आरोपी एवं अपचारी बालको को अभिरक्षा में लिया जाकर कार्यवाही की जा रही है ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   तखतपुर में 10 राशन दुकान आवंटन के लिए 6 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा तथा चौकी जुनापरा पुलिस द्वारा आपकी पुलिस…आपके द्वार अभियान के अंतर्गत , जन चौपाल और निजात अभियान चलाया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को किया गया इधर से उधर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending