Uncategorized
बिलासपुर: कृष्णा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन बंद करने से मरीज की मौत, संचालक जितेन्द्र अग्रवाल पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग, कलेक्टर एसपी और सिविल लाइन थाने में शिकायत
बिलासपुर। कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज का ऑक्सीजन बंद करके मरीज को मारने का आरोप परिजनों ने लगाया है, मामले में परिजनों ने इस लापरवाही के लिए हॉस्पिटल के संचालक जितेंद्र अग्रवाल पर हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की है।
भाटापारा नयागंज की रहने वाली मृतक की पत्नी प्रीति सोनी ने एसपी कलेक्टर और सिविल लाइन थाना में शिकायत की है।
प्रीति ने अपनी शिकायत में कहा है कि 18 अप्रैल को सांस की तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था, दो मई को डॉक्टर ने कुछ दावा मंगाई जिसके के लिए प्रीति ने विधायक शैलेष पांडेय से मदद मांगी । विधायक ने अस्पताल प्रबंधन से बात की । प्रबंधन इससे नाराज हो गया
इसी बीच ऑक्सीजन बन्द होने की शिकायत प्रीति ने स्टाफ से की लेकिन किसी ने नही सुना। मृतक की पत्नी का आरोप है कि जानबूझकर आक्सीजन बंद किया गया जिससे उसके पति की मौत हो गई। जिसके लिए पूरी तरह से कृष्णा हॉस्पिटल जिम्मेदार है इनके खिलाफ अपराध दर्ज होना चाहिए।
Uncategorized
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर

Bank Open on Sunday: देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (bank strike) को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रविवार 27 सितंबर 2026 को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे. इसके वावजूद भी मन में यह ख्याल उभरता है कि इस दिन प्राइवेट बैंक की क्या दिनचर्या रहेगी. आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले RBI के आदेश पर रविवार, 27 सितंबर को सरकारी बैंक खुलेंगे और एक सामान्य दिनों कि ही तरह कामकाज भी होगा.28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित पूरे देशभर में हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता को एक बड़ी राहत दी है.
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।
ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।
पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

Uncategorized
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।
बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
-
Uncategorized19 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
