Connect with us

छत्तीसगढ़

गला दबाकर किया था हत्या, हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 13.03.2024
थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

वाहन का R c कार्ड मांगने पर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गला दबाकर किया था हत्या, हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता

🔶 नाम आरोपी – मनोज चेचाम पिता नोहर चेचाम निवासी पाली चौकी जुनापारा थाना तखतपुर

मामले का विवरण इस प्रकार है की मृतक बीरबल प्रसाद उइके ने आरोपी मनोज चेचाम से 22 हजार रुपए में मोटरसायकल खरीदा था, उसी मोटर सायकल के आर सी बुक मांगने की बात पर दिनांक 02.11.2023 को मनोज चेचाम ने बीरबल प्रसाद का गला दबाकर सीमेंट के चबूतरा से गिरा दिया था, जो इलाज के दौरान बीरबल प्रसाद की मृत्यु हो गई, मामले में जांच कर आरोपी के विरुद्ध धारा 302 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया।

राजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के मार्गदर्शन पर, अर्चना झा, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), सिद्धार्थ बघेल, एसडीओपी महोदय कोटा के निर्देशन पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी मनोज चेचाम को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन ने ली अधिकारियों की बैठक

कार्यवाही में – थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश तांडेकर, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राज सिंह, आरक्षक रामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
🔶 07 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 33 नग देशी प्लेन शराब के साथ 02 शराब कोचिये को किया गया गिरफ्तार।
🔶 जप्ती – 1. 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये,

  1. 33 नग कुल 05.940 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2640 रूपये।

गिरफ्तार आरोपी- 1. परमेश्वर कैवर्त पिता मनकराम कैवर्त उम्र 42 वर्ष निवासी मोहदा थाना रतनपुर

2.आदित्य माथुर पिता संतोष माथुर उम्र 21 वर्ष निवासी नवापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें   तालाब में डूबने से मासूम की मौत, रिश्तेदारी में आया था बच्चा

इसी कड़ी में दिनाँक 12/03/2024 को मुखबिर सूचना पर थाना रतनपुर क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर रतनपुर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 1.ग्राम मोहदा निवासी परमेश्वर कैवर्त के घर के पीछे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये तथा ग्राम नवापारा रतनपुर निवासी आदित्य माथुर के कब्जे से 33 नग देशी प्लेन शराब कुल 5.940 लीटर कीमती 2640 रूपये को उक्त व्यक्तियों से बरामद कर उक्त शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. अविनाश शर्मा, घनश्याम राठौर का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: सिम्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के सराहनीय प्रयासों से एक मनोरोग बालिका न केवल अपने परिवार तक पहुंच पाई बल्कि मानसिक स्थिति में भी सुधार देखा गया।

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: बिलासपुर थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग, बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 234 वाहनों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही,

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली से हुआ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शानदार आगाज

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   H3N2 संक्रमण को लेकर अलर्ट मोड पर छत्तीसगढ़ का ये जिला

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   कवर्धा शहर में हटाया गया धारा 144

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending