Connect with us

खेल

IPL 2024, KKR vs LSG Preview: रविवार का पहला मैच कोलकाता-लखनऊ के बीच, इस मुकाबले से जुड़ी सभी खास बातें जानिए

Published

on

KKR vs LSG Match Preview : दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपने गढ़ ईडन गार्डंस पर रविवार को आईपीएल के मैच में मयंक यादव के बिना उतर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा।

यह ईडन गार्डंस पर केकेआर का इस सत्र में पहला मैच है । मेंटोर गौतम गंभीर को बखूबी पता है कि यहां होने वाले पांच मैच 2021 के बाद पहली बार प्लेआफ में जगह बनाने के लिये निर्णायक साबित हो सकते हैं। दोनों टीमों ने तीन तीन जीत दर्ज की है जबकि पिछले दौर में पराजय का सामना करके आई हैं।

केकेआर को वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनील नारायण पर अत्यधिक निर्भरता का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ साबित हो गा । चेन्नई ने पिछले मैच में उसे सात विकेट से हराया। नारायण (27) और रसेल (10) बल्ले से नाकाम रहे । इन दोनों के जबर्दस्त फॉर्म के चलते तीन मैचों में 200 पार का स्कोर बनाने वाली केकेआर चेन्नई के खिलाफ नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी । ऊंगली की चोट के कारण नीतिश राणा यह मैच भी नहीं खेल सकेंगे।

यह भी पढ़ें   Asia Cup में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए जारी हुआ ‘गदर’ प्रोमो, सनी देओल के साथ विराट-रोहित ने लगाई दहाड़

केकेआर की मुश्किलें

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर प्रभावित नहीं कर सके हैं और चार मैचों में 0, नाबाद 39, 18 और 34 रन बनाये । वेंकटेश अय्यर तीन मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाये और एकमात्र अर्धशतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ लगाया । सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में वह तीसरे नंबर पर उतरे लेकिन पिछले दो मैचों में सातवें और पांचवें नंबर पर उतरे । रमनदीप सिंह ने भी प्रभावित नहीं किया। अंडर 19 विश्व कप 2022 विजेता अंगकृष रघुवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 54 रन बनाये । पिछले मैच में नाकाम रहने के बाद वह अच्छी पारी खेलने को बेताब होंगे।मिचेल स्टार्क गेंदबाजी में नाकाम रहे हैं और उन्होंने पहले दो मैचों में 100 रन दे डाले।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी

दूसरी ओर लखनऊ को तेज गेंदबाज मयंक यादव की कमी खलेगी जो बाजू की मांसपेशी में खिंचाव के कारण बाहर हैं । उनकी जगह खेल रहे अरशद खान दिल्ली के खिलाफ नाकाम रहे । मोहसिन खान भी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। वहीं मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनके पास रवि बिश्नोई और कृणाल पंड्या जैसे उम्दा स्पिनर भी है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के धनंजय नायक, अक्षत श्रीवास्तव और हर्षित सिंह का छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट अंडर 16 टीम में हुआ चयन

इस मैच की दोनों टीमें

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।

मैच का समयः दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 3 बजे होगा।

खेल

IPL 2026: नवदीप सैनी शामिल हुए केकेआर की टीम में, इस गेंदबाज को करेंगे रिप्लेस

आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

Published

on

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स  ने IPL 2026 के लिए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. वह हर्षित राणा की जगह आए हैं, जो चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था, जिसके चलते वह IPL 2026 नहीं खेल पाएंगे. इससे KKR की बॉलिंग यूनिट पहले ही कमजोर हो गई थी.

टीम की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि आकाशदीप , मथीशा पथीराना भी चोटिल हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में नवदीप सैनी का टीम में आना KKR के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. सैनी IPL में 2023 के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं और उनके पास अनुभव भी है, भले ही हाल के सीजन में वह ज्यादा नहीं खेले हों.

यह भी पढ़ें   डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग 2024 फ्लड लाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट सीजन 2 जो की शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है

सैनी ने IPL डेब्यू 2019 में आरसीबी के लिए किया था, जबकि उन्हें पहली बार 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चुना था. अपनी तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदबाजी के लिए वह जल्दी ही चर्चा में आ गए थे.

अब तक अपने IPL करियर में सैनी 32 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 8.88 रही है. RCB के बाद वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले, जहां उन्होंने आखिरी बार 2023 में IPL मैच खेला था.

2024 के ऑक्शन में राजस्थान ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन IPL 2026 से पहले वह अनसोल्ड रहे. अब KKR ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है. सैनी के आने से KKR को एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मिल गया है, जो चोटों से जूझ रही बॉलिंग यूनिट को मजबूती दे सकता है.

यह भी पढ़ें   16 जुलाई राजधानी पहुंचेंगी शतरंज ओलंपियाड की टॉर्च रिले

क्या बोले नवदीप सैनी

इस डील के बारे में नवदीप सैनी ने कहा, ‘मुझे कल रात ही इस बारे में पता चला और सच कहूं तो उस वक्त समझ ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं. लेकिन अंदर कहीं न कहीं मुझे हमेशा लगता था कि मैं जिस तरह मेहनत कर रहा हूं, उसका फल जरूर मिलेगा. मुझे पता था कि एक दिन ऐसा जरूर होगा, लेकिन सबसे जरूरी है भगवान पर भरोसा रखना. मैंने वही किया और जब ये मौका मिला तो बहुत ही शानदार एहसास हुआ.’

Continue Reading

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   पहलवानों का प्रदर्शन जारी, महिला पहलवानों के समर्थन में उतरे एमएस धोनी

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग 2024 फ्लड लाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट सीजन 2 जो की शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading

खेल

SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

Published

on

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।

SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।

यह भी पढ़ें   IPL 2024, CSK vs SRH: हैदराबाद में जमकर गरजा शिवम का बल्ला, लेकिन अर्धशतक से 5 रन रह गए दूर

मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending