Connect with us

खेल

15 अक्टूबर को नहीं बल्कि इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला, हो जाइए तैयार…

Published

on

world cup 2023

विश्व कप 2023 में भारत-पाक के मुकाबले को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि इस अहम मुकाबले की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह मैच 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन नवरात्रि के कारण यह मुकाबला अब 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात को लेकर BCCI और ICC के साथ सहमति जता दी है।

तारीख में हुआ बदलाव
पाकिस्तान की टीम के शेड्यूल में सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि 2 मुकाबलों की तारीख में बदलाव किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम हैदराबाद में 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को श्रीलंकाई टीम के विरूद्ध मैदान पर उतरेगी। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले कुल 3 दिन का वक़्त मिलेगा, जिससे टीम को काफी फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें   भारत-पाकिस्तान समेत इन 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव, जानिए कब खेले जाएंगे ये मुकाबले…

दरअसल, इस साल भारत में खेले जाने वाले विश्व कप की उल्टी गिनती की शुरूआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध करेगी। वहीं, फैंस की निगाहें लगातार भारत-पाक के बीच होने वाले मुकाबले पर बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले 15 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाने वाला था, लेकिन अब यह 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की तारीख को इसलिए बदला गया है क्योंकि इस दिन नवरात्रि का पहला दिन है और गुजरात में रातभर धूमधाम के साथ गरबा नृत्य के साथ आयोजन किया जाएगा, ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर ये निर्णय लिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। ICC इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।

खेल

IPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

Published

on

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी

बता दें कि रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहुंच सकती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: 3 साल बाद हत्या का हुआ खुलासा

राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे.

Raipur IPL Match : 1500 पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती

डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवान मौजूद रहेंगे.

5 रास्तों से पहुंच सकेंगे स्टेडियम, VIP रूट आरक्षित

स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाए गए हैं. रायपुर से आने वाले सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, बलौदाबाजार और बिलासपुर वाले दर्शक धनेली बाईपास होकर नवागांव मंदिरहसौद की ओर, धमतरी-जगदलपुर से आने वालों को जंगल सफारी मार्ग और नवापारा राजिम से भी नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें   IPL 2024, KKR vs LSG Preview: रविवार का पहला मैच कोलकाता-लखनऊ के बीच, इस मुकाबले से जुड़ी सभी खास बातें जानिए

रायपुर शहर से आने वाले वाहन तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे. इनके लिए पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में की गई है. बिलासपुर, बलौदाबाजार और खरोरा की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड-3, विधानसभा चौक, मंदिरहसौद और नवागांव होते हुए स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे. इन वाहनों की पार्किंग परसदा और कोसा पार्किंग में रहेगी.दुर्ग-भिलाई से आने वाले वाहन टाटीबंध, पचपेढ़ी नाका, तेलीबांधा और सेरीखेड़ी मार्ग से होकर सत्य साई अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग तक पहुंचेंगे.

धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से कोटराभाठा होते हुए साई अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे.महासमुंद और सरायपाली से आने वाले वाहन आरंग मार्ग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे. वहीं ए से जी श्रेणी तक के वाहन पास धारक सेरीखेड़ी, डॉ. खूबचंद बघेल चौक और कयाबांधा चौक होते हुए सीधे अपने आवंटित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे.

Continue Reading

खेल

4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच जिताऊ स्पेल को आज भी याद किया जाता है. चोटों से जूझने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहे रुबेल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

Published

on

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर अपने 35 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी दी और 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अपने सफर को विराम देने का फैसला साझा किया.

रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से चोटों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिससे घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी सीमित होती चली गई.

बांग्लादेशी फैंस के लिए रुबेल का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Cricket World Cup 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आया मैच रहेगा. उस मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों के भीतर इयान बेल और कप्तान इयोन मॉर्गन को आउट किया, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच जिताने वाली गेंदबाजी साबित हुई.

यह भी पढ़ें   लॉ प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ, जीजीयू ने डीपी लॉ को हराया

अपने संदेश में रुबेल ने लिखा, ‘पेसर रुबेल हुसैन हूं. मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.राष्ट्रीय टीम मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है. उसी सोच के साथ मैंने यह फैसला लिया है. हालांकि, मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.’ उन्होंने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैन्स का आभार जताते हुए आगे भी समर्थन की उम्मीद जताई.

रुबेल का अंतरराष्ट्रीय सफर 2009 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन बांग्लादेश फास्ट बॉलिंग कोच चंपाका रामानायके ने उन्हें देशव्यापी टैलेंट हंट में खोजा. अपनी स्लिंगी एक्शन और 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार के साथ रुबेल ने जल्द ही पहचान बना ली.

वनडे डेब्यू में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली- 27 मैचों में 36 विकेट, औसत 76.77 के साथ. लेकिन सीमित ओवरों में वे असरदार साबित हुए

यह भी पढ़ें   सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर की सीनियर टीम घोषित

वनडे फॉर्मेट में रुबेल ने 104 मैचों में 129 विकेट (औसत 34.31) लेकर खुद को बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार किया. उनके नाम 7 बार चार विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी, उनके करियर की खास उपलब्धियों में से एक रही. दिलचस्प बात यह रही कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने घरेलू मैच में भी हैट्रिक ली थी, हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अहसास तक नहीं हुआ था.

रुबेल हुसैन का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर छोड़ने की उनकी क्षमता उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट के यादगार तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.

 

Continue Reading

खेल

IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी पंजाब किंग्स? जानें वजह

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

Published

on

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 17 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया. यह मुकाबला शनिवार (11 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जो डबल-हेडर का पहला मैच था.

इस मैच से पहले पंजाब किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेल पाई थी, जबकि SRH को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हार मिली थी.

यह भी पढ़ें   नारायणपुर: गोठानों हेतु पैरा इक्ट्ठा करने किया जा रहा, बेलर मशीन का उपयोग

लेकिन जैसे ही दोनों टीमें मैदान पर उतरीं, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी (black armbands) बांधे नजर आए. यह फैसला वृंदावन में हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था. फ्रेंचाइज़ी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई.

बता दें कि लुधियाना के करीब 37 पर्यटक शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में नाव पलटने की घटना का शिकार हुए. यह हादसा प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया. राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और सेना की टीमों को लगाया गया है. वहीं, लापरवाही के कारण नाव चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें   जशपुर: आबकारी विभाग बड़ी की कार्यवाही, 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व 70 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त

ऐसा रहा मुकाबला

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत देते हुए 28 गेंदों में 74 रन बनाए. उनके साथ ओपनिंग साझेदारी 120 रन की रही, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

ओपनर्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने 47 रन की साझेदारी की. क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending