Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में न हो कोई परेशानी : कलेक्टर सोनी

Published

on


रायपुर । CG News:  बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को ईलाज में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात को सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा गरीब परिवार क़े सदस्यों को मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों क़े साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बाधा ना आये। किसी क्षेत्र विशेष में कोई समस्या हो तो उसे दूर करने क़े लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि एसडीएम क़े द्वारा ली जाने वाली बैठको में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कोई समस्या ही तो जरूर बतायें। उन्होने विगत दिवस जिला मुख्यालय में हुई अप्रिय घटना में पीड़ितों का निशुल्क ईलाज कि व्यवस्था तथा दस्तावेजों का संधारण करने क़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

कलेक्टर ने जिले की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सभी अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9479190629 तथा एम्बुलेंस कॉल नंबर को प्रदर्शित करने क़े निर्देश दिए. इसके साथ ही अस्पताओं से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थों क़े उचित निपटान क़े लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने क़े निर्देश दिए। बरसात क़े मौसम में मौसमी बिमारियों क़े रोकथाम क़े लिए शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में बेहतर तैयारी करने क़े निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीदी-ब्रिकी करने वालों की अब खैर नहीं, दुकानों पर दबिश देगी नगर निगम की टीम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur news: दूर हुई दुर्घटना की आशंका, पूरा हुआ घर का सपना, खुशहाल जीवन बसर कर रहा धीवर परिवार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, 50 रुपए तक बढ़े सीमेंट के दाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending