Connect with us

छत्तीसगढ़

लाखों रूपये गबन करने वाले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Published

on

रायुपर पुलिस

दिनांक 22.06.2024

लाखों रूपये गबन करने वाले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार

मौदहापारा पुलिस की कार्यवाही

विवरण – प्रार्थी शरद चंद्र गांगने शाखा प्रबंधक शाखा सीओडी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मौदहपारा रायपुर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा सी.ओ.डी. (Central Office of Deposit Branch) में शाखा प्रबंधक के पद पर दिनांक 18.05.2023 से पदस्थ है। बैंक की विजिलेंस सेल द्वारा दिनांक 23.08.2023 को बैंक की शाखा सी.ओ.डी. में निरीक्षण के दौरान शाखा में पदस्थ कनिष्ठ लिपिक चन्द्रशेखर डग्गर के बचत अमानत खाता एवं शाखा के सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे के बचत अमानत खाता का परीक्षण करने पर मासिक वेतन की राशि जमा होने के बावजूद अत्यधिक आर्थिक लेन-देन किया गया था। जांच में सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल श्री अरूण कुमार बैसवाडे, श्री चन्द्रशेखर डग्गर क.लि. एवं श्री संजय कुमार शर्मा पूर्व सहायक लेखापाल शाखा सी.ओ.डी. द्वारा मिली भगत करके अनाधिकृत रूप से वर्ष 2017 से 2022 के दौरान विभिन्न तिथियों में शाखा के F- D- Interest Paid ,oa D-D- Interest Paid खातों को नामे (Debit) कर एवं अन्य खातेदारों के खातो से अत्याधिक राशि का आहरण करके आर्थिक अनियमितता कर बैंक को लगभग 52 लाख रूपयों की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। इस प्रकार अरूण कुमार बैसवाडे सहायक लेखापाल (सेवानिर्वित्त), चंद्रशेखर डग्गर तथा शाखा में पूर्व पदस्थ सहायक लेखापाल संजय कुमार शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान मिलीभगत कर विभिन्न खातो में गडबडी कर फर्जी तरीके से अपने अपने स्वयं के खाते में बहुत बडी राशि जमा एवं आहरण कर अमानत में खयानत कर विभिन्न प्रकार की आर्थिक अनियमितता बरतते करीबन 52 लाख रूपये का गबन किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 200/23 धारा 420, 409, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य बैंक कर्मियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अरूण कुमार बैसवाडे एवं संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या 1 करोड़ पार

गिरफ्तार आरोपी

  1. अरूण कुमार बैसवाडे पिता स्व. मिठाईलाल बैसवाड़े उम्र 66 साल निवासी अमलीडीह बरड़िया बिहार डी.पी. होम के सामने थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
  2. संजय कुमार शर्मा पिता नंद कुमार शर्मा उम्र 52 साल निवासी बढ़ई पारा झण्डा चौक के पास जोरा पारा थाना मौदहापारा रायपुर।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   डी पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू के लिए चलाया विशेष अभियान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending