Connect with us

छत्तीसगढ़

इंस्ट्राग्राम फे्रंड नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर ले भागा, शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही।

Published

on

अपहृत बालिका को 48 घंटे के भीतर खोजबीन कर किये परिजनो के सुपुर्द, नाबालिक को भगा ले जाने वाला आरोपी युवक को संगीन धाराओ में गिरफ्तार कर भेजा जेल।

ऽ थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 364/2024 धारा 363, 366 भादवि

ऽ नाम आरोपी:- हरिओम जोशी पिता गणेश प्रसाद जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी एमआईजी 197 दीनदयाल कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.06.2024 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनंाक 20.06.2024 को दोपहर 12.45 बजे घर से बिना कही चली गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 264/2024 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत गराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश अग्रवाल द्वारा अपहृत बालिका का पता तलाश कर अज्ञात आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   DIG कमलोचन कश्यप को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, छत्तीसगढ़ से 35 पुलिसकर्मियों और अधिकारीयों का नाम शामिल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट…

जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अपहृत बालिका एवं आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। मुखबीर सूचना मिली की अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी अपने घर दीनदयाल कालोनी मंगला मे रखा हुआ है मुखबीर सूचना के निशानदेही पर अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी के घर दीनदलयाल कालोनी सेे बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय आदेश पर आरेापी को केन्द्रीय जेल बिलासपुर में दाखिल किया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG JOB: राजस्व और खाद्य विभाग में 2,492 पदों पर भर्ती, सीएम के निर्देश के बाद जोरों पर तैयारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: चारा चर रही 4 बकरियों की चोरी, मामला कैमरे में हुआ कैद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, इलाके में मची इलाके में अफरा-तफरी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending