Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब दुकान में तोडफोड करने वाले 6 आरोपियों के साथ एक नाबालिक भी शामिल।

Published

on

थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

अप क्रमांक 684/2024 धारा 147 148, 149, 327, 294, 506, 427 भादवि।

♦️ थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

♦️ शराब दुकान के पास अवैध चखना सेंटर चलाने पर आबकारी विभाग द्वारा किये गये कार्यवाही से क्षुब्ध होकर शराब दुकान में किये थे तोडफोड़।

♦️ शराब दुकान में तोडफोड करने वाले 6 आरोपियों के साथ एक नाबालिक भी शामिल।

♦️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी

  1. राधिका सूर्यवशी पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष।
  2. पिहू सूर्यवंशी उर्फ तानिया पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष ।
  3. नैना सूर्यवशी उर्फ जीया पति हर्षराय सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष।
  4. आशा ध्रुव पिता प्रभु ध्रुव उम्र 19 वर्ष ।
  5. शुभम पटेल उर्फ शिवा पिता लक्ष्मी पटेल उम्र 34 वर्ष।
  6. हर्ष राज सूर्यवंशी उर्फ छोटू सूर्यवंशी पिता शिव कुमार सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष।
  7. एक विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालिका।
    सभी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा सरकण्डा।
यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: पर्यटकों को बहुत भाता है चापड़ा-चटनी, बासता, बोड़ा, मड़िया का स्वाद, CM भूपेश ने दिया नया ज्ञान

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जयदीप शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी बंगालीपारा सरकण्डा का थाना उपस्थित होकर दिनांक 24.06.2024 के रात्रि में करीब 10.00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शराब भ‌ट्ठी चिंगराजपारा में काम करता है, वहीं पास में ही राधिका सूर्यवशी पानी पाउच, डिस्पोजल, गिलास, चखना बिकी करती है. जिस पर पूर्व में आबकारी विभाग के द्वारा कार्यवाही किया गया था।

इसी पर क्षुब्ध होकर आज दिनांक 24.06.2024 के रात्रि करीब 7-8 बजे राधिका सूर्यवशी मेरा नाम लेकर गदी-गदी गाली गलौच देने लगी एवं इसके बेटी व उसके सहेली लोग मिलकर लाठी, डण्डा, ईंट पत्थर से लेश होकर मारपीट करने लगे तुम आबकारी विभाग से कार्यवाही करवा कर नुकसान किये हो उसका पैसा दो कहने लगे जिसे पैसा देने से मना करने पर शराब दुकान में ईंट, पत्थर फेंककर दुकान अंदर रखे शराब की शीशी को तोड़फोड़ किये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update : प्रदेश में जल्द बढ़ेगी ठिठुरन, तापमान में गिरावट जारी

प्रकरण की गंभीरता तो देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलित्त अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आरोपियों को धरपकड़ कर गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी राधिका सूर्यवशी पिटू सूर्यवशी, नैना सूर्यवंशी, आशा ध्रुव, शुभम पटेल हर्ष राज एवं एक अन्य नाबालिक बालिका को पकड़ा गया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   नागपुर की कंपनी को मिला फिल्टर प्लांट के जल संयंत्र संचालन का ठेका

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: चिट फंड कंपनियों के फ़रार डायरेक्टर और पदाधिकारियों को तत्काल गिरफ़्तार करने के निर्देश

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending