Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: छत्तीसगढ़ को अयोध्या तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव

Published

on

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा

केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति का किया अनुरोध

8 जुलाई 2024. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने गडकरी के निवास कार्यालय में हुई बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं तथा आदिवासी क्षेत्रों में एवं अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाने नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा, जिन पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और राहुल भगत तथा लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी और भारत सरकार के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में राज्य की सामाजिक और आर्थिक उन्नति तथा सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल 282 किमी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। श्री साय ने बताया कि यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है एवं धार्मिक नगरी अयोध्या से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में भी गहराया बिजली संकट!

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह 482 किमी लंबा राज्य के कुल 6 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 5 जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके निर्माण से बस्तर का नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुख्य मार्ग से जुड़ेगा एवं नक्सल गतिविधियों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। उन्होंने एनएच 130बी से एनएच 53 को जोड़ने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। इसके एनएच घोषित होने से रायपुर शहर का रिंग रोड पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इनके साथ ही रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नांदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार मार्ग, केंवची-पेंड्रारोड-पसान-कटघोरा मार्ग, मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला मार्ग, राजनांदगाँव-मोहला-मानपुर मार्ग और पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में कटघोरा से अंबिकापुर तक फोर लेन चौड़ीकरण करने तथा एनएच क्रमांक 53 पर टाटीबंध से तेलीबांधा तक सुरक्षित यातायात की दृष्टि से सरोना चौक, उद्योग भवन, और तेलीबांधा चौक पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग की वार्षिक योजना 2024-25 में एनएच 30 में धमतरी से जगदलपुर और एनएच 130बी में रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग फोर लेन करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने रायपुर-दुर्ग एनएच 53 के दो जंक्शन सिरसा गेट एवं खुर्सीपार जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण की स्वीकृति का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ें   अजब गजब : कुदरत का करिश्मा या कहें कयामत! कैसे 7 माह के बच्चे के पेट में आया एक और बच्चा?

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी को अवगत कराया कि केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ रुपए लागत के 13 कार्यों के प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने इन प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर में आगामी नवम्बर में होने वाले इंडियन रोड कॉंग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण दिया। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़कों की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   प्रेशर हॉर्न,तीव्र गति से वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस एवं चकरभाठा थाना की सघन चेकिंग अभियान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, सीएम हाउस के घेराव की तैयारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Breaking: बेपटरी हुई कोरबा से रायगढ़ जा रही ट्रेन, 300 मीटर तक...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending