Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: योगाचार्य सम्मान एवम् योगासन स्पोर्ट्स का शपथ ग्रहण अमर अग्रवाल विधायक के हाथों संपन्न”

Published

on

बिलासपुर: गुरु पूर्णिमा के पवन अवसर पर आज बिलासपुर आईएमए भवन में योग गुरुओं का सम्मान एवम् बिलासपुर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बिलासपुर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पं सुंदरलाल शर्मा वि वि के कुलपति डॉ बंश गोपाल सिंह, डॉ सीवी रमन वि वि के कुलसचिव श्री गौरव शुक्ला, छ ग योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह,कैरियर प्वाइंट के डायरेक्टर व संरक्षक डॉ किरण पाल सिंह चांवला उपस्थित थे। इस अवसर पर कारक्रम की अध्यक्षता योगासन स्पोर्ट्स के जिलाध्यक्ष व चौकसे कॉलेज के डायरेक्टर डॉ आशीष जायसवाल ने की। विश्व योग दिवस पर इस बार योगासन स्पोर्ट्स, अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन, नेहरू युवा केंद्र और डॉ सीवी रमन वि वि के बैनर तले 29 स्थानों पर 45 प्रशिक्षकों ने लगभग 2100 लोगों को योग कराया।

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्हें योगाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही योगासन स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण अमर अग्रवाल जी के द्वारा कराया गया। प्रारंभ में गुरु मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित की गई, तत्पश्चात शुद्ध योग केंद्र के बच्चों ने मोनिका पाठक के मार्गदर्शन में स्वागत में शानदार योग का प्रदर्शन किया। सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर संरक्षक और अध्यक्ष ने किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर योग गुरुओं के सम्मान कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और अष्टांग योग पर केंद्रित कर बहुत ही प्रेरणादायक संबोधन से प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें   Bharat Jodo Nyay Yatra: बीजेपी हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाना चाहती है अरुणाचल में बोले राहुल गांधी

डॉ बी जी सिंह ने योग को स्पोर्ट्स के साथ जोड़कर योगासन स्पोर्ट्स किए जाने पर रिसर्च के क्षेत्र में अधिक कार्य करने के अवसरों पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि गौरव शुक्ला ने विशेषकर भूपेंद्र के योग प्रदर्शन से प्रभावित होकर सभी बच्चों को और संघ को बधाई व शुभकामनाएं दी, उन्होंने योगासन स्पोर्ट्स को वि वि की तरफ से हर संभव सहयोग की बात कही ताकि यहां के बच्चों की प्रतिभा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर हम सबको भी गौरवान्वित करे। रविंद्र सिंह ने भी सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। डॉ किरणपाल सिंह चांवला और डॉ आशीष जायसवाल ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही योगासन स्पोर्ट्स के गठन और इसके उद्देश्यों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें   Arvind Kejriwal: 'इस्तीफा दें केजरीवाल', आईएनडीआईए में शामिल कांग्रेस नेता ने ही कर दी ये मांग; कहा- अभी तक CM पद से...

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष एवम् आईएनओ के जिला समन्वयक डॉ शंकर यादव, डॉ लक्ष्मी अनंत सचिव, जय कौशिक,सिकंदर रजक, रितु सिंह, डॉ शेख शाहिद, आलोक शर्मा, डॉ मोनिका पाठक,एम एल सोनी नेहरू युवा केंद्र उपस्थित थे। इस विशेष मौके पर जय कौशिक की एक ऑटो बायोग्राफी का विमोचन किया गया।समाज सेवी निलेश मसीह को 90 बार से ज्यादा रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया।

आज इस आयोजन में रितु सिंह, सोनिया साहू, सुशील देवांगन, मोहित श्रीवास, मोना बोखड़े, शरद मिश्र, मीनाक्षी श्रीवास्तव, शाहिल मालिक, विद्या साहू, रमा शर्मा,लिली ठाकुर, डॉ ब्रम्हेश श्रीवास्तव, मनीष मुखर्जी,कंचन चौहान, अनिता दुआ,कृष्णा कश्यप, डॉ मिलिंद भानदेव,माधुरी दत्ता,स्वेता सुमन,मृदुला पाठक, राखी मानिकपुरी, तारणी वर्मा, भरत पाटिल,सुरेश शर्मा,विंकु भाटिया,अंकित दुबे,विजय कुमार,ओम प्रकाश विश्वकर्मा,दीप कुमार,शुभम केशरवानी,मुनमुन केशरी आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जय कौशिक और मोनिका पाठक ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी डॉ शंकर यादव ने किया।

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   टास्क को लेकर सना और कृतिका में छिड़ी जुबानी जंग, अरमान बने सबसे स्टाइलिश प्रतियोगी

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: योग्य जीवन साथी तलाशना कठिन, साहू समाज का यह परिचय सम्मेलन पुनीत कार्य - अरुण साव

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   क्या अभिषेक बच्चन छोड़ रहे हैं 'जलसा'? नए घर की खबरों से मची हलचल

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने जब टीआरपी के लिए सारी हदें पार कर दीं तो उन्होंने मचा दिया फेक वेडिंग ड्रामा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending