Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने साहू ने होंडा शोरूम का किया विधिवत रूप से पूजा

Published

on

पलारी| छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने साहू कांप्लेक्स अमेठी रोड रोहासी मै रवि श्रीवास्तव के नवीन प्रतिष्ठान होंडा शोरूम का विधिवत रूप से पूजा अर्चना एवं फीता काटकर शुभारंभ किया| इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए नवीन प्रतिष्ठान के उन्नति प्रगति एवं सफलता की कामना की|

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला बलौदा बाजार भाटापारा के भाजपा जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, जिला कोषाध्यक्ष सेवक वर्मा, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष मोनू वर्मा, जिला मंत्री कृष्ण अवस्थी, धनंजय साहू, पलारी मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा, मंडल महामंत्री यदु जी, पवन वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष रुकमणी साहू, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी वर्मा, युवा मोर्चा के महामंत्री लोकेश यदु, एवं दीपक साहू सहित भारी संख्या में नागरिक गण एवं महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : सरपंचों की अनोखी पहल, कोविड टीका लगवाने पर खुलेगी लॉटरी, मिलेगा इनाम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रतनजोत के फल खाकर फिर से बच्चे बीमार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 557.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नारकोटिक एक्ट के तहत थाना सिविल लाईन की बड़ी कार्यवाही, 2 किलो से अधिक गांजा बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending