Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur : इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी, महिला कबाड़ी समेत 3 चोर गिरफ्तार

Published

on

आरोपीयो द्वारा की गई थी 08 अलग अलग स्थानों में चोरिया । *

*थाना सिविल लाईन टीम द्वारा आरोपीयो को मौके से ही चोरी करते हुए किया गया गिरफतार । *

चोरी का समान खरीदने में दो कबाडी सहित दो दुकानदार सामिल ।

*08 प्रकरणों में करीबन 10 लाख रूपये कि चोरियो का हुआ खुलासा । *

*आरोपियों के विरूध्द पूर्व मे भी की गई है कार्यवाही | *

आरोपीयो के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमाली वाहन क्रमांक सीजी 12 जेडबी- 0175 जप्त किया गया।

1- अपराध क्रमांक 697 / 2024 धारा 331 (4) 305, 317 (2) बीएनएस |

2- अपराध क्रमांक 442 / 2024 धारा 457 380 भादवि ।

3- अपराध क्रमांक 259 / 2024 धारा 379 भादवि ।

4- अपराध क्रमांक 193 / 2024 धारा 457 380 भादवि ।

5- अपराध क्रमांक 306 / 2024 धारा 457 380 भादवि ।

6- अपराध क्रमांक 96 / 2024 धारा 379 भादवि ।

7- अपराध क्रमांक 477 / 2024 धारा 379 457 380 411 34 भादवि ।

8- अपराध क्रमांक 676 / 2024 धारा 331 (4) 305, (ई) बीएनएस ।

चोरी करने वाले आरोपीयो का नाम.

1- पवन साहू पिता विजय साहू उम्र 18 साल निवासी चिंगराजपारा

2- वीरेन्द्र चौहान पिता स्व. गन्नू लाल चौहान उम्र 230 साल निवासी तिफरा

3- रोहित तिवारी पिता स्व श्याम बिहारी तिवारी उम्र 22 साल निवासी चाटीडीह रामायण चौक थाना सरकंण्डा ।

यह भी पढ़ें   पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की सराहना, कहा- फसलों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बचाने का प्रयास काबिले तारीफ

खरीददार आरोपीयो का नाम
1- लक्ष्मण वर्मा पिता स्व. सहसराम वर्मा उम्र 52 साल निवासी लोधीपारा सरकंण्डा (सिल्वर तांबा)

2 – अंकित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 32 साल निवासी मंगला चौक (सिल्वर तांबा)

3- सुरेश कोसले पिता चन्द्रहाश कोसले उम्र 29 साल निवासी अमेरी ( कबाडी )

4- रेशमा कुर्रे पति सुभाष कुर्रे उम्र 21 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन ( कबाडी)

विवरण प्रार्थी जे.के. अग्रवाल द्वारा थाना सिविल लाईन में अपराध कमॉक 697 / 24 धारा 331 (4) 305, 317 (2) बीएनएस अपराध दर्ज कराया गया कि गौरव पथ स्थित इसकी इलेक्ट्रानिक दुकान से लगातार चोरिया की जा रही है, जिसमें करीब 07 लाख का सामान चोरी हो गया है कि सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापूसे) को दी गई जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिविल लाईन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को उक्त चोरी के आरोपी को तत्काल पकड़ने का निर्देश दिया गया जिस पर थाना सिविल लाईन प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में अलग अलग टीमो का गठन किया गया आरोपी विरेन्द्र चौहान, पवन साहू, रोहित तिवारी को पुनः प्रार्थी के गोदाम गौरवपथ से चोरी करते हुए रंगे हाथो घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपीयो से कडाई से एवं सीसी टीव्ही फूटेज दिखाकर पूछताछ करने पर आरोपीयो द्वारा अन्य स्थानो पर भी चोरी करना स्वीकार किया

यह भी पढ़ें   JCCJ को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव लड़ चुके लखन लाल श्रीवास्तव भाजपा में शामिल

जो थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 442 / 24, 259 / 2024, 193 / 2024 306 / 2024, 96/24, 477 / 24, 676 / 24 दर्ज है आरोपीयो द्वारा बिजली का केबल, खड़ी गाडियों के व्हील, टायर पार्टस, लोहे के पाईप एसी के पाईप, एसी, आउटर, बिजली के तार, सेन्ट्रींग प्लेट, पाईपस ग्रिल, टावर का सामान अर्थिंग प्लेट, लोहे की प्लेट्स ताम्बे का सामान, ताम्बे की प्लेट्स, डिवाईडर, लोहे का बोर्ड, एल्यूमिनियम का प्लेट, आरोपीयो द्वारा उपरोक्त चोरियो में चोरी किये

गए सामान को लक्ष्मण वर्मा यश मेटल सरकण्डा, अंकित अग्रवाल डायमंड मेटल मंगला चौक, सुरेश कोसले कबाडी शरदा मंदिर के पीछे परसदा, रेशमा कुर्रे कबाडी मिनीबस्ती के पास बेचा गया खरीददारो के पास से चोरी किये गए मशरूका को आरोपीयो के बताए अनुसार जप्त किया गया है, खरीददार आरोपी द्वारा बिजली के सिल्वर तार को गला कर सिल्ली के रूप मे परिवर्तित कर दिया जिसे मौके से जप्त किया गया है, आरोपीयो द्वारा चोरियो से प्राप्त रकम को शराब पीने एवं घर के अन्य कार्यों में खर्च होना बताये है, ।

उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाईन टीम को कडी मेहनत कर आरोपीयो से चोरी गयी मशरूका को जप्त करने पर प्रसंशा की है एवं सिविल लाईन टीम को ईनाम प्रदान करने की घोषणा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में 1 से 3 नवंबर तक, देश-विदेश के जनजातियों के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली, नृत्य की दिखेगी झलक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सभी सार्वजनिक आयोजनों से हटाए गए प्रतिबंध
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   हत्या के प्रयास करने वाले घटना के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी को किया गया गिरफ्‌तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending