Connect with us

छत्तीसगढ़

मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों को रेल यात्रियों से मधुर व्यवहार के साथ बेहतरीन सेवा प्रदान करने का दिया गया परामर्श

Published

on

बिलासपुर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों अथवा रेल उपभोक्ताओं के सीधे संपर्क में रहने वाले मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों को समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा तथा सेवाभाव से कार्य करने एवं यात्रियों अथवा रेल उपभोक्ताओं से मधुर व्यवहार करने के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है | इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन व वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में सेमिनार का आयोजन किया गया | इस सेमिनार में वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री अनुपम दत्ता, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) श्री रवीन्द्र शर्मा, वाणिज्य निरीक्षकों तथा मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने भाग लिया |

यह भी पढ़ें   Bilaspur News : डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी बने कोटा एसडीएम

सेमिनार में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा स्टेशन परिसरों व गाड़ियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के तरीकों का विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । यात्रियों की भावनाओं उनकी जिज्ञाषाओं को समझ कर उनके अनुरूप मधुर व्यवहार करते हुये उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया | सहयोगियों के साथ पारस्परिक वार्तालाप कर अपनी जानकारियों को अद्यतन रखें |
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, तनावमुक्त व भयमुक्त वातावरण में अपने कार्यों का निष्पादन समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा भाव से करने के प्रति जागरूक किया गया | साथ ही उन्होने कर्मचारियों के व्यक्तिगत समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए भी आश्वस्त किया | इस दौरान ड्यूटि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कांकेर: छात्राओं से अश्लील हरकत करता था प्रिंसिपल, कलेक्टर ने किया निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   समशान नाला किसानों और वन्य प्राणियों के लिए बना वरदान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending